फूलों की माला चढ़ा चोर ने गायब की श्रीकृष्ण की सोने की बांसुरी, तलाश में जुटी पुलिस

0
522
पुलिस

 

कभी कभी इस प्रकार की अनोखी घटनाएं सामने आती हैं जिन पर सहज विश्वास नहीं हो पाता हैं। हालही में एक ऐसी ही घटना सामने आई हैं। जिसमे एक व्यक्ति ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर फूलों का हार चढ़ाया और प्रतिमा के सोने के गहने तथा कृष्ण जी की बांसुरी चुरा कर ले गया। आपको बता दें कि यह घटना ग्वालियर से सामने आई हैं। यहां के फालका बाजार स्थित कृष्ण मंदिर में एक व्यक्ति फूलों की माला चढाने के बहाने श्रीकृष्ण की प्रतिमा के बहुमूल्य गहने और सोने की बांसुरी लेकर चंपत हो गया। पुलिस इस मामले की खोजबीन कर रही है। इस दौरान जब मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए तो उसमें वह व्यक्ति साफ तौर पर चोरी करता दिखाई पड़ा।

इस प्रकार गायब किये श्रीकृष्ण के गहने –

पुलिसImage Source:

यह घटना बीते रविवार की हैं। उस समय इंदरगंज थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण मंदिर में सुबह की पूजा अर्चना चल रही थी। मंदिर में काफी भक्त आये हुए थे। उसी समय एक युवक अपने हाथों में 4 फूलों की मालाएं लेकर मंदिर के अंदर आया और उसने वह सभी मालाएं मंदिर में श्रीकृष्ण की प्रतिमा को चढ़ाई। इसके बाद वह पूजा करके वापिस चला गया। बाद में जब पुजारी मंदिर की सफाई करने लगा तो उसने देखा की श्रीकृष्ण की चांदी और एक सोने की बांसुरी चोरी हो चुकी हैं। इसके बाद यह मामला पुलिस को बताया गया। बहरहाल पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी की इस वारदात को सुलझाने की कोशिश कर रही है हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here