https://khabar.ndtv.com/news/zara-hatke/germany-17-acres-of-land-burned-because-of-bird-1878968
Category: श्री/विदेश
Facebook Description: कभी कभी कुछ ऐसी खबरें सामने आती हैं। जिनको पढ़ने के बाद विश्वास करना भारी मुश्किल हो जाता है। आइये जानते हैं हालही में आई इस खबर के बारे में
Facebook Title: एक चिड़िया ने लगा डाली 17 एकड़ के खेत में आग, बुझाने के लिए बुलाना पड़ा हेलीकॉप्टर
Focus Keyword: जर्मनी
17 एकड़ के खेत में चिड़िया ने लगा दी आग, बुझाने के लिए आया हेलीकॉप्टर
https://www.sciencenewsforstudents.org/sites/student.societyforscience.org/files/images/RimFire.jpg
कभी कभी कुछ ऐसी खबरें सामने आती हैं। जिनको पढ़कर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है। असल में यह खबर जर्मनी से आई है। यहां पर आकाश में उड़ती हुई एक चिड़िया अचानक बिजली के तार से जा टकराई। इस कारण चिड़िया खुद जल उठी। मगर नीचे एक फसल से भरा खेत था और जब जलती चिड़िया खेत में गिरी तो उसमें आग लग गई। इस घटना में 17 एकड़ खेत जल गया। आइये अब विस्तार से आपको इस घटना के बारे में बताते हैं।
यह हादसा जर्मनी के रोस्टोक क्षेत्र में हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले आग शुष्क क्षेत्र में लगी थी। उसके बाद वह तेज हवा से फैलती चली गई। आग हवा के कारण आगे बढ़ती गई तथा रीकदेल और कोस्टरबेक नामक शहरों तक पहुंच गई। इस घटना के बाद आग पर काबू पाने के लिए एक हेलीकॉप्टर तथा 50 फायर मैन को बुलाया गया। इस घटना के बाद स्थानीय अग्नि शमन विभाग ने फेसबुक पर लिखा है “17 एकड़ की फसल आग की वजह से खाक हो गई। सभी लोग सलामत है और आग पर काबू करने का कार्य जारी है। इस घटना में किसी की जान माल की हानि नहीं हुई है तथा किसी को भी चोट नहीं आई है।” इस प्रकार से एक चिड़िया के कारण 17 एकड़ खेत में आग लग गई।
