यहां रेप की कीमत 20 हजार, दरोगा का कमीशन दो हजार

0
362

आपको शायद इस बात पर बिल्कुल विश्वास ना हो, लेकिन यह सच है। यह शर्मनाक मामला उत्तर प्रदेश के सीतापुर का है। जहां इलाके के प्रधान ने पुलिस के साथ मिलकर एक फरमान जारी करते हुए रेप की कीमत बीस हजार लगाकर सुलह करने का लड़की और उसके परिवार वालों पर दवाब डाला। इतना ही नहीं इन बीस हजार रुपए में से दो हजार यूपी पुलिस के एक दरोगा को भी दिए गए, जिसके बाद उन्होंने मामला थाने में ही खत्म करने को कहा।

Indian-rupeeImage Source: http://static.pulse.ng/

पीड़ित लड़की का आरोप है कि बीती रात जब वह अपने घर में अकेली थी तो मौका पाकर इलाके के चार लड़के उसे उसके घर से उठा कर ले गए और उसके मुंह में कपड़ा बांध दिया। इसके बाद उन बदमाशों ने लड़की को रेलवे ट्रैक के पास एक गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ मारपीट और यौनशोषण किया। तीन दिन तक उसे भूखा प्यासा रखा गया। लड़की ने बताया कि सत्यापाल नाम के व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया। वहीं बाकी तीन लोग खड़े होकर तमाशा देखते थे। चारों ने पीड़ित लड़की को पुलिस को ना बताने की धमकी दी। इसके बाद जब लड़की वहां से भागकर घर आई तो लड़की ने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत की तो वहां के प्रधान ने उसके पिता को बीस हजार रुपए देकर मामला खत्म करने को कहा।

अपनी इज्जत की कीमत लगाए जाने पर पीड़िता कई बड़े अधिकारियों से मिली और तब जाकर इस केस को गंभीरता से देखा गया। आरोपियों, प्रधान के साथ दरोगा पर भी कानूनी कारवाई का मामला चला। उम्मीद है कि जल्द ही इन 6 आरोपियों को सलाखों के पीछे देखा जाएगा।

RAPE-WOMANImage Source: http://wp.production.patheos.com/

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here