यहां की आर्मी को सैलरी के बदले रेप करने का अधिकार

-

दुनिया में बहुत से देश हैं और इन देशों के अलग-अलग संविधान हैं। जिनमें बहुत से भिन्न-भिन्न कायदे और कानून हैं। वहीं, इन देशों में बहुत से देश ऐसे हैं जिनके कानून बहुत ही अलग और अमानवीय हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही देश के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जहां की सरकार अपनी आर्मी को सैलरी के बदले रेप करने की परमीशन देती है।

आखिर कौन सा है यह देश –

यह देश है अफ्रीका का साउथ सूडान। यहां की सरकार ने अपनी आर्मी के फाइटर्स को सैलरी के बदले महिलाओं का रेप करने की परमीशन दी है। इसके अलावा ये लोग यहां के बच्चों और डिसेबल लोगों को जिन्दा भी जला सकते हैं।

यह कहा गया है यूएन की ह्यूमन राइट्स रिपोर्ट में-

south-sudanImage Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

यूएन की ह्यूमन राइट्स रिपोर्ट के मुताबिक आर्मी के लोग इस देश में विरोधियों का सपोर्ट करने वाले सिविलियन्स को टॉर्चर करते हैं। इन लोगों को फांसी पर लटका कर या फिर शिपिंग कंटेनर में घोंटकर मार दिया जाता है। इसके अलावा माता-पिता के सामने उनके बच्चों का रेप किया जाता है और उनको यह सब देखने के लिए मजबूर किया जाता है। यह लोग वहां के लोगों की प्रॉपर्टी को लूटते हैं और बच्चों तथा महिलाओं को बंधक बना कर उनका रेप करते हैं।

कहां और कैसा है साउथ सूडान –

साउथ सूडान अफ़्रीकी महाद्वीप के केंद्र में स्थित है और यह दुनिया का सबसे नया देश है। यह 6 देशों की सीमाओं से सटा हुआ है और नेचुरल आयल के लिहाज से बहुत ही सम्पन्न देश माना जाता है। 2011 में यह देश सूडान से अलग हो गया था और तब से यहां पर सिविलियन वॉर के हालात बने हुए हैं। यह दुनिया के सबसे कम विकसित देशों में गिना जाता है।

shrikant vishnoi
shrikant vishnoihttp://wahgazab.com
किसी भी लेखक का संसार उसके विचार होते है, जिन्हे वो कागज़ पर कलम के माध्यम से प्रगट करता है। मुझे पढ़ना ही मुझे जानना है। श्री= [प्रेम,शांति, ऐश्वर्यता]

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments