एकतरफा प्यार – प्रेमी ने 22 वर्षीय लड़की को जिंदा जलाया, अस्पताल में तोड़ा दम

0
646
प्यार

 

आज के समय में प्रेम के नाम पर लोग आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं। हाल ही में एक प्रेमी द्वारा 22 वर्ष की युवती को जिंदा जला डालने की घटना सामने आई है। इस घटना से सारा देश सन्न है। यह घटना देश के हैदराबाद राज्य के सिकंदरपुर का है। इस घटना से जुड़ी जानकारी के मुताबिक यह मामला एकतरफा प्यार का बताया जा रहा। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में यह पता लगा है कि 2 वर्ष पहले आरोपी युवक तथा लड़की एक ही ऑफिस में कार्यरत थे। मगर कुछ समय बाद लड़की ने वहां से काम छोड़ दिया, लेकिन कार्तिक निरंतर उसका पीछा करता रहता था।

प्रेमिका को जिंदा जलाया –

प्यारImage Source:

घटना बीते गुरूवार की है। जब लड़की ऑफिस से अपना काम पूरा करने के बाद घर के लिए जा रही थी। तभी अचानक रास्ते में आरोपी युवक आ गया और उसने लड़की का रास्ता रोक लिया। इसके बाद लड़के ने लड़की को जिंदा जला दिया और वहां से फरार हो गया। इसके बाद कुछ लोगों द्वारा लड़की को अस्पताल ले जाया गया। मगर इलाज के दौरान लड़की ने दम तोड़ दिया। हालांकि मरने से पहले लड़की ने पुलिस को अपना बयान दे दिया था जिसके आधार पर पुलिस ने दोषी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। लड़के का नाम “कार्तिक” बताया जा रहा है। अपने बयान में कार्तिक ने बताया कि वह उस लड़की से प्यार करता था। बीते गुरूवार को लड़की शाम के समय जब ऑफिस से अपने घर की ओर जा रही थी तो सिकंदराबाद इलाके में कार्तिक ने लड़की को रोक लिया। वहां दोनों में काफी बहस हुई और अंत में लड़के ने लड़की के ऊपर कैरोसीन डाल कर उसको जिंदा जला दिया। इसके बाद कार्तिक घटना स्थल से फरार हो गया। बहरहाल पुलिस दोषी के खिलाफ बनता मामला दर्ज अगामी कार्यवाही शुरु कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here