सडकों पर भीख मांगता यह व्यक्ति निकला करोड़पति, जानिये क्या था पूरा मामला

0
643
करोड़पति

 

सड़कों पर भीख मांगते आपने बहुत से भिखारी देखें होंगे पर ये जान लिजिए कि हर भिखारी सिर्फ भिखारी नहीं होता बल्कि वह कोई करोड़पति भी हो सकता है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें एक ऐसे व्यक्ति को पकड़ा गया, जो सडकों पर फटेहाल भीख मांगता था। मगर जब सच सामने आया तो यह व्यक्ति साऊथ इंडिया का एक करोड़पति इंसान निकला।

इस प्रकार सामने आया सच –

करोड़पतिImage Source:

इस फटेहाल व्यक्ति को देख कर सभी इसको भिखारी ही समझ रहें थे पर जब इसको नहलाया गया तब जाकर सच सामने आया। इस व्यक्ति की जेब से एफडी के कुछ कागज़ भी निकले थे। इस व्यक्ति ने बताया कि वह जहरखुरानी का शिकार हुआ था और सब कुछ भूल चुका था। यही कारण था कि वह सब कुछ भूल कर भिखारियों वाली स्थिति में घूम रहा था। यह मामला उत्तर प्रदेश के रायबरेली का है। भिखारी की तरह घूमने वाला यह व्यक्ति साऊथ इंडिया के तमिलनाडू का एक करोड़पति व्यक्ति है। स्वामी भास्कर की नजर इस व्यक्ति पर पड़ी तो वे इस व्यक्ति को अपने आश्रम ले गए और इसके बाल कटवाए तथा इसको नहलाया गया। इस व्यक्ति की जेब से इसका आधार कार्ड तथा कुछ चाबियां भी मिली थी। इस व्यक्ति का नाम “मुथया” बताया जा रहा है। इसके परिजनों को खबर कर दी गई है। इसके परिवार वालों ने बताया कि वह रेल यात्रा के दौरान गुम हो गए थे और उनका पता नहीं लग पा रहा था। इस प्रकार से भिखारी के भेष में यह व्यक्ति एक करोड़पती निकला और अब वह अपने घर में सुरक्षित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here