खुदाई के दौरान खेत में मिले प्राचीन सिक्के, किसान बन गया करोड़पति

0
1059
प्राचीन सिक्के

 

कहते है कि किस्मत मेहरबान तो गधा पहलवान। जब किस्मत का तारा चमकता है फर्श पर बैठे भिखारी भी अर्श पर पहुँच जाता है। कंगाल को रातो रात करोड़पति बना देती है। हाल ही में एक किसान के साथ घटी यह घटना पर यह सभी बातें पूरी तरह से फिट बैठती है। आइये जानते हैं इस घटना के बारे में

दरअसल एक किसान के खेत में खुदाई के दौरान कुछ प्राचीन सिक्के मिले। जब उन सिक्को की कीमत पता की गई तो सभी दंग रह गए। उन चंद पुराने सिक्को की कीमत 17 करोड़ रूपए से अधिक आंकी गई। जिससे किसान पल भर में करोड़पति बन गया। आइये अब आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

इस प्रकार से मिले प्राचीन सिक्के –

प्राचीन सिक्केImage Source: 

असल में किसान के खेत में इन पुराने सिक्कों को एक इतिहासकार ने खोजा है। ये सिक्के 2 हजार वर्ष पुराने रोमन काल के चांदी की धातु से बने सिक्के हैं। सिक्को को ढूंढने वाले इस इतिहासकार का नाम “माइक स्मेल” है जोकि खेत के मालिक यानि किसान “एंथनी बटलर” का मित्र भी है। माइक ने इन्हे अपने मेटल डिटेक्टर की सहायता से ढूंढा है। ढूंढे गए इन सिक्कों की कीमत करीब 17.39 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
खेत में मिले इन सिक्कों को “डिनेरिअस” कहा जाता है। इन सिक्कों में से कुछ सिक्के काफी पुरातन हैं। इनको उस समय चलाया गया जब रोम के संबंध मिस्र के साथ बने थे। यह वह समय था जब मिस्र में क्लियोपेट्रा जीवित अवस्था में थी इसलिए इन सिक्कों की कीमत और भी ज्यादा हो गई है। अब इन सिक्कों को म्यूजियम में बेचा जायेगा तथा नियम के मुताबिक इतिहासकार माइक को आधे सिक्के खेत के मालिक एंथनी के साथ बांटने पड़ेंगे। बहरहाल देखा जाए तो खेत के मालिक की किस्मत रातोंरात पलट गई और किसान को करोड़पति बना डाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here