अपने ही लोगों के कारण एक बार फिर शर्मसार हुआ भारत

0
353

हर कोई भारत की शान और उसके गौरव की बात करता है, लेकिन कई बार अपने ही देश के लोगों की हरकतें देश को शर्मसार कर देती हैं। आए दिन ऐसी खबरें सुनने में आ जाती हैं जिनके कारण भारत को दुनिया के सामने शर्मसार होना पड़ जाता है। राजस्थान के अजमेर में एक ऐसी घटना हुई है जिसको सुन कर आपको भी लगेगा कि यह कैसा भारत है। दरअसल यहां कुछ लोगों ने विदेशी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की है। जिसका मामला दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं इस शिकायत में विदेशी महिलाओं के साथ मारपीट करने का भी जिक्र किया गया है।

बताया जा रहा है कि राजस्थान के अजमेर में रहने वाले ही कुछ युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इन युवकों ने पहले तो दो विदेशी सैलानियों से उनका सामान छीना और उनके साथ मारपीट की। उसके बाद एक विदेशी महिला के साथ बदतमीजी भी की। इस घटना के बाद से विदेशी सैलानी बहुत ही ज्यादा डरे हुए हैं।

1Image Source: http://1.bp.blogspot.com/

इस घटना की पूरी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार ने मीडिया को बताया कि इन युवकों ने विदेशी सैलानियों को अकेला पा कर उनके साथ मारपीट की थी। इसके बाद उन्होंने विदेशी महिला के साथ अश्लील व्यवहार किया तथा उसके कपड़े भी फाड़े। पीड़ित विदेशी सैलानियों में एक महिला स्पेन और एक तुर्की की रहने वाली है।

पुलिस अधिकारी की मानें तो आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस मामले को आईपीसी की धारा 148, 147, 341, 343, 342, 395, 354 के तहत दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here