ओबामा ने प्रियंका चोपड़ा को भेजा डिनर का इन्विटेशन

0
383

बॉलीवुड में अपने बेहतरीन अभिनय से पहचान बना चुकीं देशी गर्ल यानी कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में काम कर रही हैं। भारत सहित विदेशों में भी प्रियंका के प्रशंसकों की कमी नहीं है। प्रियंका ने बीते दिनों अमेरिका के टीवी शो क्वांटिको में काम किया। इस शो के लिए प्रियंका के अभिनय को काफी सराहा भी गया। अब प्रियंका को दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान की ओर से इन्विटेशन आया है। बराक ओबामा ने उन्हें डिनर पर बुलाया है।

बॉलीवुड की अदाकारा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों विदेशों में अपने प्रशंसकों की संख्या तेजी से बढ़ाने में लगी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के प्रसिद्ध टीवी शो क्वांटिको में काम किया। इस शो में इनके काम को अमेरिका में खूब सराहा गया। साथ ही इस अभिनय के कारण प्रियंका को अवॉर्ड भी मिल चुका है। दुनिया के शक्तिशाली राष्ट्रपति कहे जाने वाले बराक ओबामा ने प्रियंका को व्हाइट हाउस में दावत पर बुलाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा हर वर्ष इस तरह का डिनर आयोजित किया जाता है। इस वर्ष के डिनर के लिए व्हाइट हाउस की ओर से प्रियंका चोपड़ा के पास भी इन्विटेशन लेटर पहुंचा है।

1Image Source: http://i.ndtvimg.com/

आपको बता दें कि फिलहाल प्रियंका टीवी सीरीज और हॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म बेवॉच की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। इस डिनर के लिए प्रियंका चोपड़ा आ पाएंगी या नहीं इस बात का अभी फैसला नहीं हो पाया है। इसकी पूरी स्थिति अगले सप्ताह तक ही साफ हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here