आम का पन्‍ना बनाइए, गर्मी को दूर भगाइए

0
518

आम के सीजन में आम ना खाया तो क्या खाया, लेकिन क्या कभी आपने आम का पन्ना पिया है। अगर हां, तो आप उसके टेस्ट से वाकिफ होंगे। अगर नहीं तो अब से इसे जरूर पीना शुरू कर दीजिए क्योंकि गर्मियों के मौसम में ये एक अकेला ऐसा ड्रिंक है जो पेट को ठंडा रख लू लगने से बचाने का काम करता है। इसे बनाना भी काफी आसान है। आज हम आपको इसी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। आप इसमें अपनी इच्छा के अनुसार मसाले डाल सकती हैं। वहीं चाहें तो इसके टेस्ट को बढ़ाने के लिए पुदीना भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह काफी ज्यादा टेस्टी होता है और इसके अंदर लाजवाब गुणों की भरमार है। तो देर किस बात की आइए बनाना सीखते हैं आम का पन्ना…

aam-panna

आम का पन्‍ना बनाने के लिए आवश्यक सामग्री –

  • कच्‍चा आम- जरूरत अनुसार जैसे 1 बड़ा या मध्‍यम आकार
  • इलायची पाउडर- 4-5 छोटा चम्‍मच
  • काला नमक – स्वादानुसार
  • शक्‍कर- स्वादानुसार

आम का पन्‍ना बनाने कि विधि-

aam-panna-recipeImage Source :http://d2g4e6stgrnvxd.cloudfront.net/

इसके लिए सबसे पहले आमों को अच्‍छी तरह से चलते हुए पानी के नीचे धो लें।  उसके बाद आम को थोड़े से पानी के साथ प्रेशर कुकर में 3-4 सीटी आने तक पका लें। इसके बाद जब वह अच्छी तरह से गल जाए तब फिर उसे छील कर उसमें से गुठली और छिलके को निकाल कर किनारे रख दें।  अब आम के गूदे में काला नमक, इलायची पाउडर और चीनी मिला कर मिक्‍सी में डालें।  मिक्सी में चलाने के बाद इसे निकाल कर इसमें एक लीटर पानी मिलाइये और फिर इसे छान लीजिये।  लीजिए आपका आम पन्‍ना तैयार है, इसे बनाने में लगते हैं सिर्फ मुश्किल से 15 मिनट। अब देर किस बात की, इसमें बर्फ के क्‍यूब्‍स डाल कर ठंडा-ठंडा सर्व कीजिये या फिर फ्रिज में रख कर आराम से पीजिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here