कब्र से निकाल कर बेचे जा रहे महिलाओं के शव

0
491

देखा जाए तो दुनिया में बहुत सारे देश हैं और प्रत्येक देश की एक अलग संस्कृति और अलग मान्यता है। इसीलिए दुनिया में विभिन्नता दिखाई देती है। बहुत से देश ऐसे भी हैं जिनकी मान्यता और धार्मिक विश्वास बहुत ही अजीब और अलग प्रकार के हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही देश के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जहां पर लोग अपनी मान्यताओं और धारणाओं के कारण शादीशुदा औरतों के शवों को कब्र से निकालने का गैरकानूनी और अमानवीय कार्य कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला –

यह मामला है चीन का। यहां के तिनजिन शहर में बहुत ही अजीब मामले सामने आ रहे हैं जो कि वहां की मान्यताओं से जुड़े हैं पर गैरकानूनी हैं। स्थानीय पुलिस की मानें तो यहां पर शादीशुदा महिलाओं के शव कब्र से लगातार गायब हो रहे हैं और गायब हुए इन शवों को धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। अभी तक इस प्रकार के शव चोरी होने के 36 मामले सामने आ चुके हैं।

क्या है मान्यता –

1Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

यहां मान्यता है कि किसी भी अविवाहित पुरुष की मृत्यु होना एक अपशगुन है। इसीलिए इन महिलाओं के शवों की तलाश में कुंआरे लोगों के घर वाले हमेशा ही रहते हैं ताकि इस अपशकुन को मिटाया जा सके। यही कारण भी है कि इस प्रकार के शवों की खरीददारी भारी संख्या में की जा रही है। इसके बाद रीति के अनुसार इन शवों को दोबारा से दफना दिया जाता है। लोगों की धारणा है कि अगर किसी कुंवारे लड़के की मौत के बाद उसके बगल में किसी शादीशुदा महिला की कब्र बना दी जाए तो अगले जन्म में उस लड़के को कुंवारा नहीं रहना पड़ेगा। महिलाओं के इन शवों को निकाल कर लोग धातु के तारों से फिर से जोड़ते हैं और उनको सुन्दर कपड़े पहनाते हैं। इसके बाद उस शव को मृतक पुरुष के बगल में दफना दिया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here