महिला को गैर मर्द से बात करने पर दी गई कोड़े मारने की सजा, जानिए इस खबर के बारे में

0
404
woman gets punished for talking to another man cover

क्या किसी से बात करना गुनाह है। एक महिला को गैर मर्द से बात करने पर सरेआम कोड़े मारने की सजा ने समाज के लोगों के आगे एक प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है। असल सवाल तो यही है कि आज के समय में जो लोग महिला के अधिकारों की बात करते हैं वे ऐसे में चुप होकर बैठ क्यों जाते हैं, वो भी तब, जब महिलाओं को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

हाल ही में महिला को सरेआम कोड़े मारने की सजा सिर्फ इसलिए दी गई क्योंकि उसने किसी गैर मर्द से बात की थी। आपको हम बता दें कि यह मामला इंडोनेशिया से सामने आया है। आपको हम बता दें कि इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है। यहां की 90 प्रतिशत जनसंख्या मुस्लिम ही है।

woman gets punished for talking to another manimage source:

इस देश की बहुत सी जगहों पर शरिया कानून लागू है, और इनमें से इंडोनेशिया का अचेह नामक क्षेत्र एक ऐसा इलाका है जहां पर कानून के नाम पर शरिया कानून सख्ती से पूरी तरह लागू किया जाता है। इसलिए ही यहां पर महिलाएं काफी बंदिशों के बीच अपना जीवन काटती हैं। आपको हम जानकारी दे दें कि इंडोनेशिया के अचेह क्षेत्र में 11 लोगों को अलग अलग अपराध में कोड़े मारने की सजा मिली। इन 11 लोगों में एक महिला भी थी जिसको यह सजा मिली थी।

इस महिला को इसलिए सजा मिली क्योंकि इसके पति को यह शक था कि उसकी पत्नी किसी गैर मर्द के साथ बात करती है। इस महिला को सरेआम कोड़े लगाए गए। इस दौरान पुलिस तथा आम जनता भी वहां मौजूद रही, पर किसी ने कुछ नहीं कहा। आपको हम बता दें कि इंडोनेशिया की पुलिस महिलाओं को छोटी-छोटी बातों पर भी अरेस्ट कर लेती है।

जैसे यदि किसी महिला ने छोटे कपड़े पहने हैं या वह किसी गैर मर्द से बात कर रही है तब भी उसको पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाता है। अलग-अलग अपराधों के लिए शरिया कानून में अलग अलग सजाएं तय की गई होती हैं, जो कि न सिर्फ अमानवीय होती है बल्कि इंसानियत को शर्मसार करने वाली भी होती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here