एंटीमैटर है विश्व की सबसे महंगी वस्तु, एक ग्राम बेच कर आप खरीद सकते हैं 100 देश

0
981
antimatter considered as the costliest thing in the world cover

अपने अभी तक बहुत सी महंगी चीजें देखी ही होंगी, पर क्या आप किसी ऐसी चीज को जानते हैं जिसको महज एक ग्राम बेच कर ही आप दुनिया के 100 देश खरीद सकते हैं? यदि नहीं, तो आज हम आपको एक ऐसी ही वस्तु से रूबरू करा रहें हैं। जिसकी महज एक ग्राम मात्रा बेच कर ही आप दुनिया के 100 देशों के मालिक बन सकते हैं। जब हम महंगी से महंगी चीजों के बारे में सोचते हैं, तब हमारे मन में सोने या हीरे जैसी ही चीजें आती हैं, पर वास्तव में ऐसा नहीं है, बल्कि इन चीजों से भी बहुत ज्यादा अधिक महंगी चीजें हमारी इस दुनिया में मौजूद हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही वस्तु के बारे में यहां जानकारी दे रहे हैं जिसको दुनिया की सबसे महंगी वस्तु कहा जाता है।

antimatter considered as the costliest thing in the worldimage source:

आपको हम बता दें कि दुनिया की सबसे महंगी वस्तु “एंटीमैटर” है। एंटीमैटर पदार्थ की एक ग्राम मात्रा की कीमत 6. 25 लाख करोड़ डॉलर है, भारतीय मुद्रा में बात करें तो 393.75 लाख करोड़ रूपये इस पदार्थ के महज एक ग्राम की कीमत बनती है। एंटीमैटर के बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि यह भी अन्य पदार्थों के सामान ही एक पदार्थ है, पर इसमें एटम की आतंरिक संरचना सामान्य पदार्थ से उल्टी होती है।

आपको हम बता दें कि एक सामान्य पदार्थ में पॉजिटिव चार्ज वाले न्यूक्लियस और निगेटिव चार्ज वाले इलेक्ट्रॉन होते हैं, पर एंटीमैटर की आतंरिक संरचना में निगेटिव चार्ज वाले न्यूक्लियस तथा पॉजिटिव चार्ज वाले इलेक्ट्रॉन होते हैं। इस प्रकार से देखा जाएं तो एंटीमैटर तथा अन्य पदार्थों में सिर्फ इतना अंतर होता है कि इसकी आतंरिक एटम संरचना अन्य पदार्थों से अलग होती है।

बता दें कि 20 वीं शताब्दी में एंटीमैटर की खोज हुई थी। इसका उपयोग अंतरिक्ष यान की लांचिंग, परमाणु हथियार बनाने जैसे कार्यों में किया जाता है। एंटीमैटर के बारे में वैज्ञानिकों का मत है कि इस पदार्थ की महज आधा किलों की मात्रा में दुनिया के सबसे बड़े हाइड्रोजन बम से ज्यादा ताकत होती है। आपको हम यह भी बता दें कि 1 मिलीग्राम एंटीमैटर के निर्माण के लिए 250 लाख रूपए का खर्च आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here