पत्नी ने प्रेमी को सुपारी देकर कराई पति की हत्या

0
345

पति-पत्नी के रिश्ते की डोर को प्यार और भरोसे से मजबूत बनाया जाता है। मनमुटाव तो हर रिश्ते का हिस्सा होता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की एक महिला ने सारी हदें पार कर दी। पत्नी की हरकत सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। यूपी की एक पत्नी का अपने प्रेमी से शादी के बाद भी चक्कर चल रहा था। जिसके चलते उसने प्रेमी को 1000 रुपये की सुपारी देकर अपने ही पति की हत्या करवा दी।

दरअसल पति रामवृक्ष को पत्नी नीलम की करतूतों के बारे में भनक लग गई थी। जिसके चलते महिला ने अपने पति की हत्या करवाने की योजना बनाई। आरोपी महिला, उसकी मां और प्रेमी को हिरासत में ले लिया गया है। यहां बता दें कि मृतक का शव बनकसही गांव के हाईवे के पास पड़ा हुआ मिला था। मृतक के शरीर पर धब्बे देख पुलिस को साजिश की आशंका हुई जिसके चलते अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जानिए क्या था माजरा…

biteImage Source: http://www.thetoc.gr/

दरअसल नीलम नाम की इस महिला के अपने प्रेमी ज्वाला के साथ अवैध संबंध थे। प्रेमी आधी रात को नीलम से मिलने आया करता था। एक दिन पति को अपनी पत्नी के अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया। जिस पर पति पत्नी का झगड़ा हुआ और प्यार में पागल पत्नी ने पति की हत्या की साजिश रच दी।

साजिश में मां भी थी शामिल-

पत्नी ने पति को मरवाने के लिए प्रेमी को 1000 रुपये की सुपारी दी। इस वारदात में नीलम की मां भी शामिल हो गई। महिला, उसकी मां और प्रेमी तीनों ने मिलकर 27 तारीख को पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पहचान छुपाने के लिए मृतक शरीर के चेहरे पर कई सारे वार कर दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here