यह है दुनिया की सबसे बड़ी चोरी

0
437

दुनिया भर में चोरी की घटनाएं होती हैं, लेकिन इन सभी घटनाओं में शामिल होने वाले चोरों को टक्कर देते हुए कुछ चोरों ने दुनिया की सबसे बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में चोरों ने किसी फिल्मी स्टोरी की तरह ही केंद्रीय बैंक के अकाउंट से करीब 543 करोड़ रुपए की रकम को चुरा लिया। इस घटना से बांग्लादेश के सभी उच्च अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

देश के केंद्रीय बैंक में पूरे देश की रकम के साथ ही उस देश की विदेशी मुद्रा भी रखी जाती है। इन पैसों से देश के विकास के लिए हर जरूरी प्रोजेक्ट तैयार किए जाते हैं। बीते दिनों कुछ हैकरों ने मिलकर बांग्लादेश के केंद्रीय बैंक में सेंध लगा दी। हैकरों ने इस बैंक से करीब 8.1 करोड़ डॉलर की रकम को चुरा लिया यानि कि हैकरों ने 543 करोड़ रूपयों की राशि का चूना बैंक को लगा दिया। किसी बैंक से निकाली गई यह राशि अभी तक दुनिया भर की चोरी की सबसे घटना है। इस घटना के बाद देश के केंद्रीय रिजर्व बैंक प्रमुख अतीउर रहमान और उनके साथ ही दो सहयोगियों ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस इस्तीफे को गवर्नर ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ हुई बैठक के बाद दिया। उन्हें देश के केंद्रीय बैंक का सात साल के लिए गवर्नर नियुक्ति किया गया था। इस घटना से बांग्लादेश की सरकार के लिए शर्मनाक स्थिति बन गई है।

1Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

जानकारी के मुताबिक यह चोरी न्यूयॉर्क स्थित फेडरल रिजर्व के एक अकाउंट से की गई है। यह राशि बांग्लादेश केंद्रीय बैंक में विदेशी मुद्रा के रूप में रिजर्व रखी गई थी। फिलहाल इस देश के पास अभी करीब 27 बिलियन डॉलर की विदेशी मुद्रा रिजर्व है। हैकरों ने सार्वजनिक अवकाश के दिन इस घटना को अंजाम दिया। बैंक के बंद होते ही उन्होंने न्यूयॉर्क के फेडरल रिजर्व में बैंक के ही अकाउंट से फिलिपींस के अन्य खातों में पैसों को ट्रांसफर कर दिए। इसके लिए देश के केंद्रीय बैंक का पेमेंट ट्रांसफर वाला पासवर्ड चुराया और फेडरल रिजर्व को कई रिक्वेस्ट भेजी गई। इसके बाद फिलिपींस के साथ ही श्रीलंका के खातों में भी पैसों को ट्रांसफर किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here