दो सहेलियों में हुआ प्रेम, आपस में ही कर ली शादी

0
391

 

कुछ खबरें ऐसी होती हैं जिनको पढ़ने के बाद किसी का भी हैरान होना आम बात है, आज हम आपको एक ऐसी ही खबर के बारे में यहां बता रहें हैं। असल में यह खबर ऐसी दो लड़कियों की है जिनको एक दूसरे से ही प्रेम हो गया और इसके कारण इन दोनों ने आपस में ही शादी कर ली। वर्तमान में यह मामला कानून के चक्कर में उलझा हुआ है, आइए अब आपको विस्तार से बताते हैं इस मामले के बारे में।

यह मामला सामने आया है बिहार के पटना से। यहां पर रहने वाली दो लड़कियों दीपा तथा शिखा ने आपस में ही शादी कर समाज के लोगों को चौंका दिया है। ये दोनों ही लड़कियां बिहार के वैशाली के बिदुपुर नामक क्षेत्र की निवासी हैं। इस शादी में दीपा नामक लड़की बालिग है जोकि दूल्हा बनी थी। दीपा पटना में जॉब भी करती थी, दूसरी लड़की शिखा नाबालिग है तथा वह नौवीं कक्षा की विद्यार्थी है।

इन दोनों में पहले दोस्ती थी, जो समय के साथ प्रेम में बदल गई इसलिए इन दोनों ने बिना किसी की इजाजत लिए शादी कर ली और दोनों पति पत्नी के जैसे ही रहने लगे थे। कुछ समय बाद में दीपा की नौकरी छूट गई जिसके कारण ये दोनों लड़कियां मुंबई भाग गई, पर कुछ समय बाद दीपा को यह पता लगा कि शिखा के पिता ने उसके खिलाफ शिखा के अपरहण का मुकदमा दर्ज करवा दिया है, तो ये दोनों लड़कियां वापस पटना में आ गई। यहां पहुंचकर यह दोनों सीधे एसपी से मिली और साथ रहने की बात बताई।

वर्तमान में पुलिस ने दीपा को शिखा के अपहरण के आरोप में जेल में भेज दिया है तथा 17 वर्षीय शिखा को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल रेफर कर दिया है। यहां हम आपको बता दें कि शिखा अपने पिता की इकलौती संतान है। दीपा ने दिल्ली के एक डॉक्टर से सेक्स चेंज कराने के लिए भी बात की थी, जहां उनको 11 लाख रूपए फीस बताई गई थी और दीपा अब इसके लिए पैसे के इंतजाम में ही लगी हुई थी। लेकिन पुलिस केस होने की वजह से उसे जेल जाना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here