प्रभावशाली उपाय – अपनाएं इलायची के ये सरल उपाय, लाइफ बन जाएगी लक्जरियस

0
893
प्रभावशाली उपाय

 

अक्सर भारतीय घरों की रसोई में इलायची का उपयोग खाने का स्वाद बढ़ाने या चाय में किया जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि यह आपकी लक्जरी लाइफ का जरिया भी बन सकती है। जानिये अपने जीवन में इलायची के महत्त्व को। आज हम आपको इसी बारे में जानकारी दे रहें हैं ताकि आप भी इस छोटी सी चीज के प्रभावशाली उपाय से अपने जीवन की सभी समस्याओं से मुक्ति पा सकें। कई बार ऐसा देखा गया है कि बहुत मेहनत करने के बाद भी आपको अच्छा रिजल्ट नहीं मिल पाता। ऐसे में यह प्रभावशाली उपाय आपके बहुत काम आ सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का शुक्र ग्रह कमजोर या नीच का होता है उनको काफी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती है। इलायची आपके शुक्र ग्रह को मजबूत बनाती है। आइये जाते हैं इलायची के सरल तथा प्रभावशाली उपायों के बारे में हमारे इस आलेख में।

1 – चांदी की अंगूठी पहने –

प्रभावशाली उपायImage Source: 

यदि आपका शुक्र कमजोर है तो आप चांदी की अंगूठी को पहन सकते हैं। यह शुक्र को मजबूत करने का बहुत सरल उपाय है। इस मामले में प्लेटिनम भी अच्छा विकल्प हो सकता है। शुक्र की सबसे प्रिय धातू चांदी है। अतः चांदी की अंगूठी या छल्ले को अवश्य धारण करें।

2 – सफेद वस्त्र पहने

प्रभावशाली उपायImage Source: 

यदि आप शुक्र को मजबूत कर अपने जीवन में तरक्की पाना चाहते हैं तो कम से कम शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र अवश्य धारण करें। सफ़ेद रंग शुक्र तथा चंद्रमा दोनों को बलवान बनाता है। ऐसा करने से आपका मन तथा तन दोनों शांत रहेंगे और आपका शुक्र भी मजबूत होगा। जो लोग ग्लैमर जगत से जुड़े हैं उनको यह उपाय अवश्य करना चाहिए।

3 – नमक न खाएं –

प्रभावशाली उपायImage Source: 

अन्य दिनों को छोड़कर कम से कम शुक्रवार को यदि आप नमक या उससे बनी चीजों को नहीं खाएंगे तो आपका शुक्र जरूर बलवान होगा। आपको बता दें कि इस दिन आप सफेद वस्तुएं जैसे साबूदाना या दूध से बनी वस्तुएं जरूर खाएं, इससे आपको बहुत लाभ होगा।

4 – बड़ी इलायची बदलेगी आपका जीवन –

प्रभावशाली उपायImage Source: 

बड़ी इलायची का यह उपाय आपको लक्जरी लाइफ देगा। इसके लिए आपको बड़ी इलायची के पानी से स्नान करना होगा। सबसे पहले आप एक जग पानी में एक बड़ी इलायची को डाल कर उबाल लीजिये। इसके बाद पानी को छान कर अपने स्नान करने वाले पानी में मिला लीजिये। अब आप इस पानी से स्नाम करना शुरू कर दीजिये। स्नाम करते समय आप शुक्र का यह मंत्र बोलते रहें।

मंत्र – ॐ द्राम द्रीम द्रौम सः शुक्राय नमः

इस प्रकार इन सरल उपायों को अपना कर आप अपने जीवन की सभी समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here