फेसबुक की मदद से मिला चोरी हुआ मोबाइल

0
344

 

वैसे तो फेसबुक एक सोशल साइट है, पर हालही में इस सोशल साइट की मदद से एक व्यक्ति का खोया हुआ मोबाइल न सिर्फ मिला है, बल्कि उसको चोरी करने वाला भी पकड़ा गया है। देखा जाए तो यह काफी चकित कर देने वाली खबर है, क्योंकि सोशल साइट से आखिर कोई कैसे चोरी हुई वस्तु को ढूंढ सकता है और कैसे चोर का पता लगा सकता है, पर ऐसा असल में हुआ है। आइए विस्तार से जानते हैं इस पूरी खबर को।

image source:

आपको हम सबसे पहले यह बता दें कि यह खबर दिल्ली से है। यहां रहने वाली प्रियंका अरोड़ा नामक एक युवती से दो लड़कों ने जबरन उस समय मोबाइल छीन लिया था, जब प्रियंका शाहदरा के पूर्वी कृष्णा नगर इलाके के बस स्टैंड पर खड़ी थी।

उस समय प्रियंका ने उन दोनों युवकों का पीछा भी किया था, पर वह कामयाब नहीं हो सकी थी। इसके बाद में प्रियंका ने 9 अप्रैल को अपने फेसबुक अकाउंट पर कुछ गतिविधियां देखी और उनके नोटिफिकेशन भी पाएं। ये सभी नोटिफिकेशन किसी अंजान नंबर से आए हुए थे।

प्रियंका ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) नूपुर प्रसाद ने बताया कि उस अंजान नंबर को पुलिस ने सर्विलांस पर रखा तथा बीखम सिंह कॉलोनी से दो लड़कों को पकड़ लिया, जिन्होंने प्रियंका के फेसबुक अकाउंट पर कुछ फोटोग्राफ अपलोड किए थे।

पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया लड़का अभी नाबालिग है तथा उसने मोबाइल को अपनी मां को दे दिया था, जो की किसी नए नंबर से फेसबुक का उपयोग कर रही थी। इस प्रकार से फेसबुक की वजह से प्रियंका को अपना मोबाइल मिल गया तथा उसको चुराने वाला आरोपी भी पकड़ा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here