14 शादियां रचाने वाली लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश

0
377

अभिनेत्री सोनम कपूर की फिल्म डॉली की डोली से प्ररित होकर कोटा में रहने वाली एक लड़की ने कुल 14 शादियां की और सभी दूल्हों के घर परिवार को लूटकर वहां से भाग निकली। ऐसा नहीं रहा कि उसने सिर्फ इन 14 लड़कों से शादी ही की हो। बकायदा वह दूल्हों के घर भी जाती थी और सुहागरात पर सारा पैसा, जवैलरी और कीमती समान लूट कर निकल लेती थी। इस वारदात में शामिल रहने वाले लड़की के सभी साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी लड़की अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। इन लोगों की गिरफ़्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हुआ।

mehndi1-1024x683Image Source :http://blog.venuelook.com/

इस लड़की का नाम वंदना बताया जा रहा है। कोटा पुलिस अभी भी वंदना की तलाश करने में जुटी हुई है। वंदना के अलावा कई और लड़कियां भी इस गिरोह में शामिल थीं। इस गिरोह के झांसे में अब तक कई लोग आ चुके हैं। इस गिरोह का मुखिया नसीराबाद निवासी गफ्फार अब तक छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र की लड़कियों के साथ मिलकर यह काम कर चुका है।

इस लूट के शिकार होने वाले पीड़ितों के मुताबिक पहले गिरोह का मुखिया उन्हें लड़कियां दिखाता है, फिर पसंद आई लड़की को सिंदूर और जयमाला पहनाने पर मजबूर कर देता है। गिरोह का मुखिया केवल लड़की दिखाने का ही कम से कम डेढ़ दो लाख रुपए तक वसूल कर लेता है। इसके बाद लड़की सुहागरात के अगले ही दिन घर के ज्वैलरी और पैसे लेकर गायब हो जाती है।

gold-indian-currency-14167592Image Source :https://lh5.googleusercontent.com/

इस गिरोह के शिकार बने पीड़ित कैलाश के मुताबिक उनके दूर के रिश्तेदार हजारीलाल ने उससे बात कर एक सुंदर लड़की से उसकी शादी रचाने का वादा किया था। इसके बाद हजारीलाल ने एक गेस्ट हाउस में उसे बुलाकर वंदना नाम की लड़की से उसकी शादी करवा दी। वंदना नाम की लड़की से शादी कराने के उनसे करीब एक लाख 50 हजार रुपए तक लिए गए। इसके बाद सुहागरात की रात वंदना ने कैलाश को कुछ बहाना बनाकर खुद से दूर किया और सुबह जब कैलाश नींद से जगा तो उसे पता लगा कि वंदना घर में मौजूद सभी जेवर और पैसे लेकर गायब हो गई है। पुलिस अभी भी इस लड़की की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि इस गिरोह के बाकी साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here