भारत के इस राज्य में मिलेगी बलात्कारियों को फांसी की सजा, जानिए किस राज्य ने की है यह पहल

0
932
फांसी की सजा

 

देश में बलात्कार जैसे अपराध के बढ़ते स्तर को देखते हुए अब एक राज्य में रेप करने वाले लोगों के लिए फांसी की सजा को मुकर्रर कर दी गई है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश वह राज्य है जहां पर बलात्कार करने वालों के लिए फांसी की सजा का प्रस्ताव पारित हुआ है। अब से देश के इस राज्य में रेप करने वाले लोगों को फांसी की सीधी सजा सुनाई जाएगी। मध्य प्रदेश ने अपने यहां बढ़ते बलात्कार के मामलों को देखते हुए यह आदेश पारित किया है।

फांसी की सजाImage Source:

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तक की घटनाओं से यह साबित हो चुका है कि भारत में महिलायें सुरक्षित नहीं हैं। भारत की राजधानी बलात्कार के मामले में दुनिया भर में दूसरे नंबर पर है। वहीं यह भारत में नंबर एक पर आती है। मतलब साफ़ है कि भारत की राजधानी दिल्ली भी महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। इसी के चलते मध्य प्रदेश सरकार ने अब रेप के मामले पकड़े जाने वाले अपराधियों को फांसी की सजा देने का निर्णय लिया है।

अब देखना यह है कि दिल्ली सहित अन्य राज्यों में ऐसा कानून कब तक पारित हो पाता है। दिल्ली के बाद भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई भी अब देश की महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रह गई है। वहां पर कोई महिला रात में सुरक्षित नहीं है। मुंबई के नाईट क्लब्स इस आपराधिक वृत्ति को और भी ज्यादा तरजीह देते हैं। मुंबई भी रेप के मामले में दुनियाभर में छठे स्थान पर तथा भारत में दूसरे स्थान पर है।

फांसी की सजाImage Source:

मध्य प्रदेश में 2011 में रेप के सबसे ज्यादा केस पाए गए थे। एम.पी की 14.4 प्रतिशत महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं घट चुकी हैं। कुछ ऐसा ही हाल छत्तीसगढ़ के भिलाई का वर्तमान में है। इसको छत्तीसगढ़ का ड्रग डिस्ट्रिक भी कहा जाता है। भिलाई में 2015 में करीब एक लाख रेप केस दर्ज किये गए थे। भोपाल में एक लाख महिलाओं में से 12.7 महिलाओं के साथ में बलात्कार की घटना घट चुकी है और इंदौर में यह आकड़ा 14.9 की दर पर है। इस प्रकार के आकड़े देख कर ही मध्य प्रदेश सरकार ने दोषी को फांसी की सजा देने का निर्णय लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here