लुटेरी दुल्हन बनी 57 लड़कियों को पुलिस ने पकड़ा, गहने व पैसे लेकर हो जाती थी चंपत

0
633
दुल्हन

 

 

राजस्थान में पद्मावत के बाद अब एक नया बवाल शुरू हो गया है। यह समस्या है लुटेरी दुल्हन की। इस पूरी खबर को बताने से पहले हम अपने देश के बारे में आपको बता दें ताकि आपको यह खबर सही से समझ में आ जाये। अपने देश में विवाह को एक पवित्र बंधन माना जाता है। विवाह में सिर्फ स्त्री और पुरुष का ही मेल नहीं होता बल्कि दो परिवारों का भी मेल होता है। ऐसे में यदि आपको पता लगें कि दूसरे पक्ष के लोगों ने विवाह के नाम पर सिर्फ आपका फायदा उठाया है तो आपको गुस्सा आएगा ही। यही गुस्सा आज राजस्थान के बहुत लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आपको बता दें कि इस सारे बवाल के पीछे राजस्थान की लुटेरी दुल्हनें हैं। ये दुल्हनें किस प्रकार से लोगों को लूटती हैं इस बारे में जानते हैं।

1. इस प्रकार से होती है लूट

इस प्रकार से होती है लूटImage source:

सबसे पहले लड़की को लड़के को दिखाया जाता है। इस प्रक्रिया में दुल्हन बनने वाली लड़की लड़के को पसंद कर लेती है। इसके बाद जल्दी ही दोनों का विवाह करा दिया जाता है। शादी के बाद दुल्हन बनी लड़की रात को गहने तथा पैसे लेकर दूल्हे के घर से फरार हो जाती हैं। इस प्रकार के मामले राजस्थान में लगातार हो रहें हैं इसलिए वहां की पुलिस भी इन मामलों से बहुत परेशान आ चुकी है। इस मामले की गंभीरता को आप इस बात से समझ सकते हैं कि यह मामला पिछले दिनों राजस्थान विधानसभा में भी उठाया गया था।

2. 103 मामले आ चुके हैं सामने

103 मामले आ चुके हैं सामनेImage source:

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस प्रकार के 103 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। अब तक राजस्थान पुलिस द्वारा 57 लड़कियों को दबोचा जा चुका है तथा 46 अभी भी फरार हैं। वर्तमान में हर माता पिता इस बात से बहुत घबराएं हुए हैं कि उनके लड़के की शादी किसी ऐसी लुटेरी दुल्हन से न हो जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here