Hoia Baciu Forest – इस जंगल में जानें के नाम से भी डरते हैं लोग, दिखाई देते हैं UFO

0
1157
Hoia Baciu Forest

दुनिया में ऐसे कई स्थान हैं जिनके रहस्य के बारे में वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाएं हैं। आज हम आपको इन्हीं में से एक रोमांचक स्थान के बारे में बता रहें हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह स्थान Romania के Transylvania शहर में स्थित हैं। इसका नाम Hoia Baciu Forest है। यह एक ऐसा जंगली इलाका है जिसका नाम सुनकर ही लोग सिहर उठते हैं। आइये अब आपको बताते हैं इस जंगल के रोमांचक पहलुओं के बारे में।

1 –  दिखाई देते हैं UFO

 दिखाई देते हैं UFOImage source:

इस जंगल में जाने वाले लोगों को कई बार UFO जैसी चीजें दिखाई पड़ी हैं। लोगों का कहना था कि उन्होंने रौशनी लिए चकरी जैसी किसी चीज को करीब से देखा था। 1960 के दौरान यहां आये कुछ लोगों ने UFO जैसी चीजों की तस्वीरें भी ली थीं। जो बाद में टेस्ट करने पर सही पाई गईं। UFO के कारण यह जंगल उस समय से ही प्रसिद्ध हो गया।  

2 – डरावने हैं पेड़ पौधे और जीव-जंतु

डरावने हैं पेड़ पौधे और जीव-जंतुImage source:

यहां के पेड़-पौधे भी काफी अलग हैं। जो देखने में बेहद डरावने लगते हैं। ये पेड़ दूर से देखने में एक अलग ही डर पैदा करते हैं। इसके अलावा यहां के जंगली जंतु बहुत खतरनाक और डरावने हैं। बहुत से जंतु तो ऐसे हैं जो आज तक कभी किसी ने देखें भी नही होंगे। ऐसे जंतुओं का कारण यहां आने वाले लोगों में डर रहता है।

3 – बंद पड़ जाते हैं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

बंद पड़ जाते हैं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसImage source:

यहां की एक खासियत यह भी है कि इस स्थान पर आकर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस काम करना बंद कर देते हैं। यहां आपकी इलेक्ट्रॉनिक वॉच से लेकर कंपास तक सब काम करना बंद कर देते हैं। जिसके कारण लोग इस जंगल में भटक जाते हैं।

4 – तबियत हो जाती है खराब

तबियत हो जाती है खराबImage source:

यहां आने वाले लोगों ने बताय की इस जंगल में आने पर उनकी तबियत अचानक से ख़राब हो गई। लोगों को अचानक सिर दर्द तथा उबकाइयां आने लगी तथा कुछ लोगों को चक्कर भी आने लगें। कई यात्रियों के शरीर पर चोट लगने या खरोच आने जैसे चिंह भी पाए गए। सबसे बड़ी बात यह थी कि यहां आकर लोगों ने क्या कहा, क्या देखा और क्या बोले वह सभी कुछ जंगल से बाहर आकर भूल चुके थे। बहुत से लोग इस जंगल को भूताः भी मानते हैं। इन लोगों का मानना है कि इस जंगल में मृत लोगों की बहुत सी आत्माएं घूमती रहती हैं। यही कारण है कि लोग यहां आने से डरते हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here