दो लड़कियों ने सभी को धोखा देकर आपस में कर ली शादी,लोग हुए हैरान 

0
631
शादी

कुछ घटनाएं ऐसी घटती हैं जिन पर यकीन करना बेहद मुश्किल हो जाता है। हाल ही में एक ऐसी ही घटना घटी है जो आपको पूरी तरह से हैरान कर देगी। आज हम आपको इस घटना के बारे में ही जानकारी दे रहें हैं। आपको सबसे पहले बता दें कि यह घटना उत्तर प्रदेश के आगरा में घटित हुई है। इस घटना में दो अलग अलग लड़कियों ने एक दूसरे के साथ बिना घर वालों को बताएं शादी कर ली। घर वालों को इस बात की भनक तक नहीं लग पाई की कुछ गलत हो रहा है। ये दोनों लड़कियां कई वर्ष से एक दूसरे के साथ संबंध में थी तथा एक दूसरे के प्रति आकर्षित भी थीं।

शादीImage source:

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 20 वर्ष की 2 लड़कियां सामूहिक विवाह मंडप में पहुंची। इनमें से एक लड़की दूल्हा बनी हुई थी। इस लड़की ने वहां पर अपना नाम कार्तिक शुक्ला बता कर अपना आधार कार्ड दिखाया तथा रजिस्ट्रेशन करा लिया। दूल्हा बनी यह लड़की अपने साथ नकली माता पिता को भी लाई थी। दूसरी और दुल्हन के साथ उसका असली परिवार था। शादी की सभी रस्में अच्छी तरह से निपट गई। दुल्हन बनी लड़की के परिजनों को इस बात का पता ही नहीं लगा कि सामने दुल्हें के रूप में एक लड़की ही है। असल में दूल्हा बनी लड़की ने अपना हेयर स्टाइल मर्दों वाला कराया हुआ था तथा कपड़े आदि भी मर्दों के ही पहने हुए थे।

शादीImage source:

बीती 21 अप्रैल को जब दुल्हन के परिजनों को पता लगा कि उनकी बेटी का पति एक लड़की है तो हंगामा मच गया। इस दौरान दूल्हा बनी लड़की के साथ मारपीट भी की गई। मामला जब पुलिस चौकी पहुंचा तो पुलिस वाले भी इस मामले को जानकर हैरान रह गए। उन्होंने यहां मामला दर्ज न करके दोनों लड़कियों को सीधे मैजिस्‍ट्रेट के पास भेज दिया। अब मैजिस्‍ट्रेट ही लड़कियों के आगे के जीवन का फैसला करेंगे। आपको बता दें कि आईपीसी की धारा 377 के तहत समलैंगिकता 2013 से भारत में बैन है, परंतु इस प्रकार के विवाह पर अभी तक कोई विशेष कानून नहीं बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here