प्रेमी को सबक सिखाने के लिए लड़की ने दी उसे सजा-ए-मौत

-

आज के समय में रोज हो रहे कत्लेआम की खबरों ने पूरे देश में तहलका मचा रखा है, इनमें सबसे ज्यादा खबरे लड़कियों के शिकार होने की ही सुनने को मिलती है। लेकिन हमारे द्वारा बताई जानें वाली यह घटना किसी लड़की की नहीं बल्कि ऐसे लड़के की है। इस घटना में प्रेमी को सबक सिखाने के लिए प्रेमिका ने रच दी उसकी मौत की साजिश।
दिल दहला देने वाला यह मामला उ,प्र. के मुजफ्फरनगर का है, यहां पर रहने वाला 22 साल का सलमान(मोनू) पिछले 4 दिनों से लापता था। इसकी गुमशुदगी की शिकायत परिवारजनों ने नजदीक के थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की खोजबीन की तो पता चला कि सलमान का मोनिका नाम की लड़की के साथ प्रेमसंबंध थे। इस आधार पर पुलिस ने मोनिका से पूछताछ की तो मोनिका ने इस केस की सारी परतों को खोलकर रख दिया।

Image Source:

जानकारी के मुताबिक मोनिका और सलमान के साथ हुए निजी संबंधों की वीडियो सलमान ने मोबाइल पर बना लिया था और वह बार-बार इसको वायरल करने के बारे में कह कर मोनिका को ब्लैकमेल कर रहा था। जिससे परेशान होकर मोनिका ने इस घटना की साजिश को रचा। सलमान की गुमशुदगी के करीब चार दिन पहले मोनिका ने सलमान के मोबाइल पर कॉल करके उसे अपने घर बुलाया। इसके बाद घर पर पहले से मौजूद लड़की के साथियों ने मिलकर सलमान की गर्दन को पकड़ कर रेत दिया। सलमान की मृत्यु हो जाने के बाद इन्होंने उसके शव को दूर जंगल में ले जाकर फेंक दिया।
पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी मोनिका और उसके सभी साथियों को गिरफ्तार करके मृतक मोनू की लाश को भी बरामद कर लिया है।

Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttp://wahgazab.com
कलम में जितनी शक्ति होती है वो किसी और में नही।और मै इसी शक्ति के बल से लोगों तक हर खबर पहुचाने का एक साधन हूं।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments