बरातियों को स्वादिष्ट खाना नहीं मिला, तो लड़की के पिता को मारी तलवार..

0
412

पंजाब में एक शादी के मौके पर उस समय जमकर हंगामा देखने को मिला, जब शादी के इस खुशी के मौके पर खून की नदियां बहने लगी। दरअसल मामला यह है कि जालंधर के एच.एम.वी कॉलेज के नजदीक बना प्रभाकर पैलेस में शादी का आयोजन बड़ी धूमधाम से चल रहा था। लेकिन लड़की वालों की तरफ से बनाया हुआ खाना स्वादिष्ट ना होने से दोनों पक्षों में काफी कहा-सुनी होने लगी। कहा-सुनी का ममला इतना आगे बढ़ गया कि दुल्हे के पिता ने लड़की के पिता के सिर पर तलवार से वार कर डाला।
इतना ही नहीं लड़के वालों ने लड़की की विदाई करने से भी इंकार करते हुए, लड़की वालों से काफी मारपीट भी की। इतना ही नहीं उन्होंने लड़की वालों की गाड़ी की चाबी भी छीन ली। मामले को आगे बढ़ता देख पास खड़े लोगों ने तुंरत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर मामले को शांत कराया और दोनों के बीच समझौता कराया।

image source:

बताया जाता है कि लड़की वाले जम्मू से जंलधर शादी करने के लिए आये थे। क्योंकि लड़के वाले जालंधर के ही रहने वाले हैं और इसी चीज का दबाव बनाते हुए लड़के के पक्ष वाले लड़की के पक्ष वालों पर भारी पड़ने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आकर मामले को शांत कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here