अपवित्र हुआ ‘पवित्र रिश्ता’

-

दहेज एक ऐसा दानव है जिसके किस्से हम अक्सर सुनते ही रहते हैं। इसकी वजह से ना जाने कितनी दुल्हनों की अर्थी उठ गई, तो कितनी ही उसी दहेज की आग के हवाले कर दी गईं, लेकिन आज हम आपके सामने एक ऐसा दहेज का मामला लेकर आए हैं जिसको जानकर आप दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाएंगे। सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर कोई इंसान अपनी पत्नी के साथ इतना गिरा हुआ काम कैसे कर सकता है।

ccrimeImage Source :http://static.english.pradesh18.com/

आपने आज तक दहेज के लालच को लेकर कई तरह के अत्याचारों के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम आपको जो बताने जा रहे हैं उसे जानकर आपका खून खौल जाएगा। बिहार की रहने वाली एक लड़की के साथ उसके ससुराल वालों ने ऐसी शर्मनाक हरकत की है जिसे जानकर हर किसी को गुस्सा आना वाजिब है। दरअसल डेढ़ महीने पहले हुई शादी के बाद एक लड़के ने अपनी दुल्हन को दहेज न मिलने पर अश्लील फिल्में बनाने वालों को बेच दिया। हालांकि पीड़ित महिला इन लोगों के बीच से किसी तरह बच निकली और अपने मायके बिहार में वापस पहुंच गई। जहां पर उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि हरियाणा के पाटिकारा गांव के निवासी टीकू के साथ उन्होंने अपनी बेटी का विवाह किया था। शादी में मन माफिक दहेज न मिलने पर ससुराल वालों ने उनकी बेटी को अश्लील फिल्में बनाने वालों के हाथ बेच दिया। वहीं, पीड़ित महिला का कहना है कि दहेज के लिए ससुराल वाले उसे काफी परेशान करते थे। उसकी 8 जनवरी को शादी हुई थी। जिसके बाद से ही दहेज ना मिलने पर उसके साथ जानवरों जैसा सुलूक किया जाने लगा। इसके बाद भी इन लोगों की भड़ास नहीं थमी तो उसे सात लाख रुपए में बेच दिया गया।

पीड़ित-पक्ष-का-कहना-है-कि-हरियाणा-के-पाटिकारा-गांव-के-निवासी-टीकूImage Source :http://kannada.oneindia.com/img/2015/

यह घटना काफी शर्मनाक होने के साथ-साथ यह भी दर्शाती है कि कोई इंसान लालच में किस हद तक नीचे गिर सकता है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ऐसे में अब देखना यह दिलचस्प होगा कि दहेज अत्याचार के ऐसे मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments