मृत लड़की ने अपने कातिल की फोटो फेसबुक पर डाली !

0
562

क्या कोई मरने के बाद भी अपने कातिल की पहचान करवा सकता है। मरने के बाद भी हम क्या अपने कातिल को दुनिया की नजरों में ला सकते हैं। एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें लड़की ने मरने के बाद भी अपने कातिल बॉयफ्रेंड की तस्वरी को पोस्ट कर दिया। इस फोटो के नीचे कैप्शन में लिखा गया है कि उसे ढूंढा जाए।

क्या वाकई में ऐसा हो सकता है कि मरने के बाद भी कोई अपने कातिल के बारे में बता कर उसे सजा दिला सकता है। एक लड़की को मरे हुए कुछ समय बीत चुका था फिर भी इस लड़की ने अपने कातिल की फोटो को फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। इस पोस्ट को जिसने भी देखा वो हैरान रह गया कि आखिर लड़की ने मरने के बाद फेसबुक पर फोटो कैसे अपलोड कर दी। इतना ही नहीं इस फोटो में उसके बॉयफ्रेंड को ढूंढने के लिए अपील की गई थी।

girlImage Source: http://www.dainiksaveratimes.com/

दरअसल इस लड़की की मृत्यु के बाद उसके कुछ दोस्तों ने उसे न्याय दिलाने के एक फेसबुक पेज को बनाया था। इस पेज पर जब लड़की की फोटो को उसके बॉयफ्रेंड रोडनी के साथ देखा गया तो सभी लोग हैरान रह गए। इस लड़की का नाम जॉय मेर्काडो था। जॉय को बड़े ही गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उस दौरान रोडनी ने दावा किया था कि उसे कुछ लोगों ने पीटा था। लड़की के शरीर पर चोटों के गहरे निशान थे। जॉय को अस्पताल में एडमिट करने के बाद रोडनी फरार हो गया। जिसे अभी तक ढूंढा नहीं जा सका है। वहीं, कई लोगों का मानना है कि जॉय ने ही इस फोटो को फेसबुक पर अपलोड किया हुआ है। कईयों का कहना है कि पेज के एडमिन ने ही इस फोटो को अपलोड किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here