अनोखी परंपरा – यहां पर शादी के बाद दुल्हन से कराया जाता है जिस्मफरोशी का धंधा, सालों से जारी है यह रिवाज

-

 

भारत की संस्कृति प्राचीन समय से पूरे विश्व में आगे रही है। हमारे देश में महिलाओं का सम्मान करना भी हमारी संस्कृति का ही हिस्सा है और इसी कारण हमारे यहां बहुओं तथा बेटियों का विशेष ख्याल रखा जाता है। वहीं दूसरी ओर भारत के हर घर की बहू बेटियां भी मर्यादा का पूरा ख्याल रखती हैं, क्योंकि उनके साथ उनके परिवार की ईज्जत भी जुड़ी होती है।

भारत में लड़कियों को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, वह लड़कियां बेहद ही खुशनसीब है, जिनको एक अच्छा परिवार मिलता हैं, क्योंकि हर किसी का नसीब इतना अच्छा नहीं होता है। आज हम आपको एक ऐसे ही स्थान के बारे में बता रहें हैं जहां कि लड़कियों का नसीब इतना अच्छा नहीं हैं कि वे जीवन के असल सुख को पा सकें।

आज हम आपको बता रहें हैं देश की राजधानी दिल्ली के ऐसे क्षेत्र के बारे में जहां महिलाओं से शादी करने के बाद उनको वैश्या बनाना एक परंपरा है, आइए जानते हैं इस स्थान के बारे में।

image source:

सबसे बड़ी बात यह है कि यह भारत का ही एक क्षेत्र है और दूसरी बात यह है कि यह भारत की राजधानी दिल्ली में ही स्थित है। आज हम आपको दिल्ली के इस क्षेत्र के बारे में ही बता रहें हैं जहां पर लोग शादी के बाद अपनी पत्नियों को जिस्मफरोशी के धंधे में उतार देते हैं। इस क्षेत्र का नाम है “नजफगढ़”, यहां पर “परना” नामक एक समुदाय काफी लंबे समय से निवास करता है।

इस समुदाय के लोग शादी के बाद अपनी पत्नी से जिस्मफरोशी करने को मजबूर करते हैं। रिपोर्ट की मानें तो नजफगढ़ स्थित परना समुदाय के लोग अपनी पत्नियों से वर्षों से जिस्मफरोशी कराते आ रहें हैं। शादी के बाद जो भी लड़की जिस्मफरोशी के धंधे में उतरने को मना कर देती है, उसको मारा पीटा जाता है तथा धमकाया जाता है।

परना समुदाय के लोग इस कार्य को एक परंपरा बताते हैं। आपको हम यह भी बता दें कि इस समुदाय में लड़कियों की शादी महज 14 से 15 वर्ष के बीच में ही कर दी जाती है। आज स्थिति यह है कि नजफगढ़ की लड़कियां शादी करने से भी कतराने लगी हैं। पुलिस प्रसाशन ने अभी तक इस मामले में कोई कठोर कदम नहीं उठाया है, जोकि यहां की वर्तमान स्थिति को देखते हुए बहुत जरूरी है।

shrikant vishnoi
shrikant vishnoihttp://wahgazab.com
किसी भी लेखक का संसार उसके विचार होते है, जिन्हे वो कागज़ पर कलम के माध्यम से प्रगट करता है। मुझे पढ़ना ही मुझे जानना है। श्री= [प्रेम,शांति, ऐश्वर्यता]

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments