सुहागरात पर दूल्हे के गोली लेते ही दुल्हन छोड़ भागी ससुराल

0
722

 

कभी-कभी जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं भी घट जाती हैं जिनके उत्तर चाहते हुए भी नहीं मिल पाते हैं, हाल ही में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसी ही घटना सामने आई है जिसको पढ़कर आप चौक जाएंगे। जी हां, यह घटना इतनी आश्चर्यजनक है कि जो भी इसको पढ़ या सुन रहा है वह हैरान हो रहा है इसलिए आज हम भी आपको इस घटना के बारे में जानकारी दे रहें हैं।

आपको सबसे पहले हम बता दें कि यह घटना उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के मोदी नगर से सामने आई है। यहां के निवासी पंकज नामक एक युवक की शादी अलीगढ़ के जावा नामक गांव की एक लड़की से 25 नबंवर को संपन्न हुई, जिसके बाद 26 तारीख को दुल्हन पंकज के घर यानि अपनी ससुराल में आ गई। ससुराल में भी सभी पारंपरिक रस्मों को निभाया गया जिसमें दुल्हन भी शरीख हुई, पर दुल्हन पर यह आरोप लगाया है कि सुहागरात में दुल्हन ने पति पंकज को पानी में नशे की गोली मिलाकर खिला दी थी, जिसके कारण पंकज तुरंत गहरी नींद में सो गया।

image source:

अगली सुबह जब पंकज देर तक नहीं जागा तो घर वालों ने उसको उठाया पर वह ज्यादा गहरी नींद में था, इसलिए उसके चेहरे पर पानी के छींटे देकर उठाया गया। वहीं दूसरी ओर पूरे घर में दुल्हन का कोई अता-पता नहीं था। बाद में अलमारी तथा सामान देख कर पता लगा कि दुल्हन अपने साथ में 70 हजार रुपये तथा 15 तौले सोना लेकर ससुराल से भाग गई है।

इतना होने के बाद में पंकज के घर वालों ने दुल्हन के घर में फोन कर उनसे बातचीत की, पर दुल्हन के घर से कोई संतुष्टि कारक जवाब नहीं मिला। इसके बाद में पंकज के घर वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और वर्तमान में पुलिस दुल्हन को ढूंढ रही है, पर अभी तक दूल्हे पंकज और उसके घर वालों को इन सवालों का जवाब नहीं मिल पाया है कि आखिर वो क्या कारण थे, जिनकी वजह से दुल्हन ने दूल्हे से शादी तो कि पर वह उसके साथ जीवन नहीं बिताना चाहती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here