अपराध – इस पिता ने अपने ही बेटे के साथ कर डाला दुष्कर्म, हालत गंभीर

0
413

आज तक अपने किसी पुरुष द्वारा किसी स्त्री के साथ दुष्कर्म करने की खबरें ही पढ़ी या सुनी होंगी, पर हाल ही में एक पिता द्वारा अपने बेटे के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, जिसको सुनकर सभी लोग हैरान है। आपको हम बता दें कि यह मामला ग्वालियर के विनय नगर से सामने आया है। यहां के जगमोहन सिंह नामक व्यक्ति ने हाल ही में अपने पति से अलग रह रही महिला से अपनी दूसरी शादी की थी, इस महिला का एक लड़का पहले पति से था, जो कि अब जगमोहन सिंह के साथ ही रहता था।

image source:

यह शर्मनाक घटना 23 मई की है, इस दिन जगमोहन सिंह की दूसरी पत्नी अपनी बहन के घर गई हुई थी। उसी रात जगमोहन सिंह शराब पीकर आया और दूसरी पत्नी के 13 वर्षीय लड़के को कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बाद में उसने लड़के को यह बात किसी को न बताने की धमकी भी दी।

लड़के ने अपनी मां के घर आने पर उसको कुछ नहीं बताया, पर घर में रखी मच्छर मारने की दवा पी ली, जिसके बाद में उसकी तबियत खराब हो गई। लेकिन जब लड़के की मौसी घर पर आई तो उसने लड़के से पूछताछ की और लड़के की मां को घटना के विषय में पूरी जानकारी दी। इसके बाद लड़के की मां ने अपने दूसरे पति यानी जगमोहन के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराया, जिसमें बच्चे के साथ हुए दुष्कर्म की बात साबित हो गई, दूसरी ओर जगमोहन ने लड़के की मां यानि अपनी दूसरी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। इस मामले में पुलिस अभी तफ्तीश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here