ये हैं दुनिया की पांच सबसे खूंखार औरतें

-

आज हम आपको बता रहे हैं दुनिया की ऐसी 5 सबसे खूंखार औरतों के बारे में जिन पर बड़े ही शातिर ढंग से हत्या करने का इल्जाम लगा। वो भी एक या दो नहीं बल्कि कई क़त्ल करने का इल्जाम। इनमें से कई औरतों ने अपने पति को मार डाला और कई ने अपने बॉयफ्रेंड को। यही नहीं, कुछ ने तो अपने पार्टनर को मार कर उनके मांस तक को पका लिया था।

1- कैथरीन नाइट

कैथरीन-नाइटImage Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

ये ऑस्ट्रेलिया की ऐसी पहली महिला है जिसे बिना किसी पेरोल के उम्रकैद की सजा मिली थी। इस औरत ने अपने पति को मार डाला था। ऐसा करने के लिए इस महिला ने 37 बार धारदार हथियार से अपने पति पर वार किये थे और उसके बॉडी पार्ट्स का दिनार बनाया था। जिसको वह अपने बच्चों को खिलाना चाहती थी, पर ऐसा होने से पहले ही वहां पुलिस पहुंच गई और महिला को गिरफ्तार कर लिया।

2- इर्मा ग्रेस

इर्मा-ग्रेसImage Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

महज 22 साल की उम्र में ही इस महिला को फांसी दे दी गई थी। यह महिला नाजी कैंप में गार्ड थी और वहां के कैदियों को बहुत टॉर्चर करती थी। इर्मा ग्रेस को कैदियों को गोली मारने से बहुत ख़ुशी मिलती थी। कई बार वह कैदियों के पीछे भूखे कुत्तों को छोड़ देती थी।

3- मैरी अन्न कॉटन

मैरी-अन्न-कॉटन

इस ब्रिटिश किलर महिला पर अपने तीन पतियों और 11 बच्चों सहित 20 से ज्यादा लोगों को मारने का आरोप लगा। माना जाता है कि उसने अपने पतियों के इंश्योरेंस के पैसे लेने के लिए ऐसा किया था। इस महिला को 24 मार्च 1873 में फ़ांसी पर लटका दिया था।

4-बेवर्ली अलित्ट

बेवर्ली-अलित्टImage Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

यह इंग्लैंड की सीरियल किलर मानी जाती है और उसे ‘एंजेल ऑफ डेथ’ के नाम से भी जाना जाता है। इस महिला पर चार बच्चों की हत्या, तीन लोगों की हत्या का प्रयास व छह बच्चों को बुरी तरह से घायल करने के जुर्म में उम्रकैद की सजा मिली थी। फिलहाल यह महिला नॉटिंघमशायर के रैंपटन हॉस्पिटल में सजा काट रही है।

5- मायरा हिंडले

मायरा-हिंडलेImage Source :http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail

इस महिला को 5 बच्चों को किडनैप कर के उनकी हत्या करने के जुर्म में उम्रकैद की सजा मिली थी। इस महिला ने 1963 से 65 तक 5 बच्चों का क़त्ल किया था। सजा के बाद 2002 में इस महिला की जेल में ही मौत हो गई थी।

shrikant vishnoi
shrikant vishnoihttp://wahgazab.com
किसी भी लेखक का संसार उसके विचार होते है, जिन्हे वो कागज़ पर कलम के माध्यम से प्रगट करता है। मुझे पढ़ना ही मुझे जानना है। श्री= [प्रेम,शांति, ऐश्वर्यता]

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments