सेब की खीर

-

सेब की खीर खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। अगर आप मीठा खाने के शौक़ीन हैं तो आपको इसे जरूर टेस्ट करना चाहिए। अगर आप घर पर कोई पार्टी ऑर्गेनाइज करती हैं तो इसे डिजर्ट के तौर पर सर्व कर सकती हैं। पार्टी में मौजूद सभी लोगों को यह बहुत पसंद आएगी, क्योंकि यह एक ऐसी डिश है, जिसे बनाने के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होती है। साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान होता है।

सेब-की-खीर-खाने-में-काफी-स्वादिष्ट-होती-हैImage Source :http://kitchenplatter.com/wp-content/

ध्यान दें –

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 1 – 2
  • समय : 15 से 30 मिनट
  • मील टाइप : वेज
मील-टाइप--वेजImage Source :http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/680×588/

सामग्री –

  • 2 सेब छीला और कद्दूकस किया हुआ
  • 2 ग्लास दूध
  • 3 बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क
  • एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • आधा कप बारीक कटे हुए बादाम
  • 5 से 6 किशमिश
  • एक बड़ा चम्मच घी
  • आधी बड़ी चम्मच चीनी (आवश्यकता हो तो)

विधि –

विधImage Source :http://nishamadhulika.com/
  • गैस पर पैन में घी गर्म करें। इसमें सेब डालकर मध्यम आंच पर पकाएं।
  • सेब को तब तक पकाएं जब तक उसका पानी सूख न जाए।
  • जब सेब थोड़ा सूखा हो जाए तो गैस बंद कर दें।
  • अब दूसरे पैन में दूध डालकर गैस पर मध्यम आंच में उबालें।
  • जब दूध में उबाल आ जाए तो आंच धीमी करके इसे 10 मिनट गाढ़ा होने तक पकाएं। दूध को बीच-बीच में चलाते रहें।
  • इसके बाद दूध में कंडेंस्ड मिल्क डालें। अब इसे तेज आंच पर लगातार चलाते हुए 5 मिनट तक पकाएं।
  • मीठा कम लगने पर इसमें चीनी भी डाल सकते हैं।
  • फिर दूध में बादाम और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें। इसे 2 से 3 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें।
  • अब दूध को ठंडा कर लें। जब दूध ठंडा हो जाए तो इसमें पके सेब और किशमिश डालकर मिक्स करें।
  • तैयार है लजीज सेब की खीर। इसे कुछ देर के लिए फ्रीज में रखें। अब ठंडी-ठंडी खीर कटोरियों में परोसें।
तैयार है लजीज सेबImage Source :http://www.recipemasters.in/wp-content/

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments