मार्च 2017 में भारत में घटित हुईं ये घटनाएं शायद आपको मालूम नहीं होंगी, जानिए इनके बारे में

0
429
मार्च 2017

 

2017 बीतने वाला है और इसीलिए हम इस गुजरते साल में हुई कुछ बड़ी घटनाओं का अवलोकन कर रहें हैं। इस वर्ष देश में आखिर क्या क्या हुआ और किस माह में हुआ इस बारे में हम आपको जनवरी और फरवरी माह की जानकारी दी जा चुकी हैं। अब इसी क्रम में हम आपको बता रहें हैं मार्च 2017 की घटनाओं के बारे में। आइये जानते हैं इस बारे में हमारे इस आलेख में।

1 – आदित्यनाथ बने थे यूपी के मुख्यमंत्री –

मार्च 2017Image Source: 

इस वर्ष मार्च माह की 19 तारीख को योगी आदित्यनाथ यूपी के मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। आपको बता दें कि महंत आदित्यनाथ 5 बार गोरखपुर से संसद रह चुके हैं। उनको यूपी के राजपाल राम नाइक ने पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। उत्तर प्रदेश के पद ग्रहण कार्यक्रम के दौरान ही दिनेश शर्मा तथा केशवदेव मौर्य को यूपी का उप मुख्यमंत्री घोषित किया गया। इस प्रकार से योगी आदित्यनाथ को 2 उप मुख्यमंत्री मिले थे।

2 – मनोहर पर्रिकर बने थे गोवा के मुख्य मंत्री –

मार्च 2017Image Source: 

14 मार्च 2017 के दिन बीजेपी के नेता मनोहर पर्रिकर ने गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में पद ग्रहण किया था। राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने उनको पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। आपको बता दें कि पर्रिकर चौथी बार गोवा के मुख्यमंत्री बने थे। इस बार उन्होंने छोटे दलों तथा निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

3 – INS Viraat हुआ था सेवानिवृत –

मार्च 2017Image Source: 

आपको बता दें कि 6 मार्च 2017 को दुनिया का सबसे पुराना विमान वाहक पोत INS Viraat सेवानिवृत हुआ था। भारतीय नेवी में 30 वर्ष तक अपनी सेवायें देने से पहले INS Viraat ने ब्रिटिश नेवी को भी 27 वर्ष तक अपनी सेवायें दी थीं। INS Viraat को सेवानिवृत करने से पहले 4, 5 और 6 मार्च को एक कार्यक्रम किया गया था जिसमें इस पर सेवा देने वाले नौसेना अधिकारी शामिल हुए थे। INS Viraat से कुछ समय पहले INS Vikrant को सेवानिवृत कर दिया गया था। इस प्रकार से अब नौसेना के पास 2 विमानवाहक पोत कम हुए हैं।

4 – 12 CRPF जवान हुए थे शहीद –

मार्च 2017Image Source: 

आपको बता दें कि 11 मार्च 2017 के दिन छत्तीगढ़ के सुकमा क्षेत्र में नक्सली हमले में 12 CRPF जवान शहीद हो गए थे। सूत्रों की माने तो CRPF जवान इस क्षेत्र की बंद सड़कों को खुलवाने के कार्य में लगे हुए थे। उस समय ही उन पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 3 अन्य जवान घायल भी हुए थे तथा 2 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई थी। इस घटना पर पीएम मोदी तथा छत्तीसगढ़ के सीएम डॉ रमन सिंह ने दुःख प्रकट किया था।

5 – लखनऊ मेट्रो का प्रारंभ –

मार्च 2017Image Source: 

इसी साल की 26 मार्च से लखनऊ मेट्रो आम लोगों के लिए शुरू हो गई थी। लखनऊ मेट्रो के पहले ट्रायल रन को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हरी झंडी दिखाई थी। चीफ एडवाइजर ई श्रीधरन ने लखनऊ मेट्रो के बारे में बताया कि यह मेट्रो 2 वर्ष 2 माह में बन कर तैयार हुई है। आपको जानकारी दे दें कि इस समय देश के 12 प्रदेशों में मेट्रो सेवायें जारी हो चुकी हैं और लखनऊ मेट्रो इन सभी में सबसे कम समय में बनकर तैयार हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here