शादी की स्ट्रेस से महिला के शरीर पर पड़ गए अजीबो गरीब निशान, जानिए इस महिला के बारे में

0
291
weird marks appeared on the body of woman due to marriage stress cover

क्या किसी टेंशन के कारण आपके शरीर पर दाग पड़ सकते हैं। यदि आपका नही हैं तो पढ़िए इस लड़की के बारे में जिसके शरीर पर शादी की टेंशन के कारण दाग पड़ने लगे हैं। जी हां, हम यहां आपको एक ऐसी महिला के बारे में बता रहें हैं जिसके शरीर पर स्ट्रेस लेने के कारण दाग पड़ने लगे हैं। इस खबर को पढ़ कर आप इस बात को जान लीजिये की चिंता करना कितना खतरनाक हो सकता हैं।

आपको बता दें कि यह महिला अमेरिका की निवासी हैं और इसकी उम्र 32 वर्ष हैं। इस महिला की शादी को कुछ ही दिन रह गए थे और यह अपने विवाह की तैयारी में इतनी मगन थी कि इसको अपनी सेहत का ख्याल ही नहीं रहा। विवाह से कुछ ही दिन पहले इस महिला के शरीर पर दाग पड़ने लगे। इस महिला का कहना हैं कि यह सब शादी की तैयारियों की स्ट्रेस लेने के कारण हुआ हैं।

यह है पूरा मामला –

weird marks appeared on the body of woman due to marriage stress 1image source:

आपको बता दें कि 32 वर्षीय इस महिला का नाम “केंडिस बेनफोर्ट” हैं। केंडिस अमेरिका के स्टेट मिसिसिपी में रहती हैं। कुछ दिनो बाद केंडिस की शादी थी। मगर विवाह की तैयारियों को लेकर उन्होंने इतना ज्यादा स्ट्रेस लिया कि उन्हें “विटिलिगो” नामक एक बिमारी हो गई। इस बिमारी में व्यक्ति की त्वचा अपना मूल रंग खोने लगती हैं। केंडिस इस बारे में बताते हुए कहती हैं कि “जब मैं कॉलेज में थी तो मेरे शरीर पर महज एक या दो ही दाग थे। उस समय मैंने उन पर ध्यान नहीं दिया। अब विवाह से कुछ ही दिन पहले ये दाग अचानक ही बढ़ने लगे और मेरे चेहरे पर भी उभर आये।”

विवाह में मेकअप से नहीं छुपाया अपना चेहरा –

weird marks appeared on the body of woman due to marriage stress 2image source:

केंडिस बेनफोर्ट बताती हैं कि मैं मेकअप से अपने चेहरे के दागों को छुपाना चाहती थी, पर उनके हस्बैंड एलियट बेनफोर्ड ने उनसे कहा कि यदि वे शादी में कम मेकअप में आएंगी तो ज्यादा अच्छी लगेगी। यही कारण था कि मैंने मेकअप से अपना चेहरा नहीं छिपाया।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here