हवा में तैरता हुआ यह एलियन है या कुछ और, देखें वीडियो

0
335

आपने अक्सर हवा में प्लेन, पतंग और पक्षी को उड़ते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी इंसान को हवा में तैरते हुए देखा है। दरअसल लंदन में रहने वाले चार्ली नॉट ने अपने मोबाइल कैमरा से एक वीडियो बनाई है, जिसमें यह दिखाई दे रहा है कि आसमान में कुछ तैरता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कोई आर्मी एक्सपेरिमेंट हो सकता है या फिर यह भी हो सकता है कि यह एलियन हो।

https://www.youtube.com/watch?v=DDToojb3bQ8

Video Source:

चार्ली का कहना है कि ऐसा लग रहा था जैसे कोई इंसान किसी बोर्ड पर बैठा हुआ है जो कि तेजी से एक जगह से दूसरी जगह उड़ रहा है, लेकिन जब चार्ली अपने दोस्त के साथ उसे देखने के लिए पहुंचा तो वह अचानक गायब हो गया। चार्ली का मानना है कि यह एलियन भी हो सकता है।

दरअसल चार्ली एक रात अपने दोस्त के घर पर रुका था। अचानक उसने आसमान में कुछ उड़ता हुआ पाया। चार्ली ने इस बात की सूचना अपने दोस्त को दी और कैमरे में इस वीडियो को कैद कर लिया। यह वीडियो 57 सेकेंड का है। आप भी देखें कि आसमान में कुछ उड़ता हुआ नजर आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here