मुस्लिम महिलाओं ने निकाली कांवड़ यात्रा, भगवान शिव पर किया जलाभिषेक

0
783
कांवड़ यात्रा

कांवड़ यात्रा को वैसे तो हिंदू धर्म की एक तीर्थयात्रा के रूप में ही देखा जाता है। लेकिन हमारे देश में एक धर्म के लोगों के किसी पर्व पर दूसरे धर्म के लोग भी शामिल होते हैं तथा सामानता की अनोखी मिसाल रखते हैं। इसी क्रम में मुस्लिम महिलाओं ने भी इस वर्ष कांवड़ यात्रा निकाल कर एक नई मिसाल को कायम किया है। आपको बता दें की यह कांवड़ यात्रा मध्य प्रदेश के इंदौर में निकाली गई थी। जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भी भागीदारी की थी। बीते रविवार को यह कांवड़ यात्रा इंदौर में निकाली गई थी। जिसमें मुस्लिम धर्म के अलावा हिंदू धर्म की महिलाएं भी शामिल थीं। इस यात्रा का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया वह वायरल हो गया। लोग मिस वीडियो को खूब शेयर कर रहें हैं। मुस्लिम महिलाओं द्वारा की गई इस कांवड़ यात्रा को लोग आपसी भाईचारे तथा प्रेम का संदेश देने वाला बता रहें हैं।

Video source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here