जानें महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग से जुड़ी 5 बातें

0
615

स्टीफन हॉकिंग एक ब्रह्माण्ड विज्ञानी, भौतिक विज्ञानी और एक लेखक हैं। उन्होंने अपनी रिसर्च से ब्रह्मांड से जुड़े कई राजों का पता लगाया है। उन्होंने बिग बैंग थ्योरी और ब्लैक होल को समझने में अपना काफी योगदान दिया है। अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करते हुए, अपनी इच्छाशक्ति की बदौलत विज्ञान के क्षेत्र में अपना ख़ास योगदान दिया है।

Stephen-Hawking2Image Source:http://home.web.cern.ch/

यहां हम आपको स्टीफन हॉकिंग से जुड़ी 5 महत्वपूर्ण बातों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार हैं –

1. स्टीफन हॉकिंग का जन्म 8 जनवरी 1942 को इंग्लैंड के ऑक्सफ़ोर्ड में हुआ था।

2. हॉकिंग को मयोट्रॉफिक लैटरल सेलेरोसिस नामक बीमारी है। इस बीमारी से पीड़ित इंसान का नर्वस सिस्टम धीरे-धीरे काम करना बंद कर देता है। जिसके बाद बॉडी मूवमेंट करना छोड़ देती है। साथ ही शरीर को ब्रेन से कनेक्ट करने वाला कम्युनिकेशन पावर ख़त्म हो जाता है। हॉकिंस के दिमाग के अलावा उनकी बॉडी का कोई भी अंग काम नहीं करता। इतनी ज्यादा शारीरिक अक्षमताओं के बाद भी वह दुनिया के सबसे बड़े साइंटिस्ट हैं।

3. हॉकिंग मानते हैं कि उनकी बीमारी की वजह से ही वह एक वैज्ञानिक बन पाए हैं। उनकी बीमारी ने उन्हें वैज्ञानिक बनाने में अहम भूमिका निभाई है। हॉकिंग का कहना है कि इससे पहले वह अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान नहीं दिया करते थे, लेकिन बीमार होने के बाद उन्होंने अपना पूरा ध्यान रिसर्च पर केंद्रित कर लिया। इस दौरान उन्हें ऐसा महसूस होता था कि वह अब जिन्दा नहीं रहे, लेकिन उन्होंने अपनी कोशिश जारी रखी और ब्लैक होल्स पर अपना अध्ययन जारी रखा।

Stephen-Hawking1Image Source:http://vignette2.wikia.nocookie.net/

4. उन्होंने 1974 में ब्लैक होल्स पर चली आ रही पुरानी थ्योरी को नया मोड़ दिया और अपनी नई थ्योरी पेश की। जिसके बाद वह दुनिया के लिए सेलिब्रिटी बन गए। अपने रिसर्च से हॉकिंग ने बताया कि यह दुनिया ईश्वर ने नहीं बनाई बल्कि यह फिजिक्स के सिद्धांतों का नतीजा है। ग्रेंड डिज़ाइन नाम की अपनी एक किताब में उन्होंने बताया है कि ब्रह्मांड में गुरुत्वाकर्षण के जैसे कई नियम हैं। अगर ब्रह्मांड कुछ नहीं है, तब भी खुद को बना सकता है। उनके अनुसार एक स्फूर्त सृजन से ब्रह्मांड बना है। यह सब कुछ उन्होंने बिग बैंग थ्योरी के अध्ययन में दिए अपने योगदान के आधार पर कहा है।

5. हाकिंग के द्वारा लगाए गए अनुमान के अनुसार नए तरह के वायरस और ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभावों से संपूर्ण मानवता का विनाश हो सकता है।

स्टीफन हॉकिंग के द्वारा कुछ महत्वपूर्ण किताबें लिखी गई हैं जो इस प्रकार हैं –

द ग्रैंड डिजाइन

ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम

यूनिवर्स इन नटशेल

माई ब्रीफ हिस्ट्री

द थ्योरी ऑफ एव्रीथिंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here