पैरों की बदबू को दूर करने के उपाय

0
312

लड़कों के पैरों से निकलने वाले पसीने से अक्सर उनके जूतों में बदबू आने लगती है। यह समस्या किसी एक या दो लड़कों की नहीं बल्कि इस दिक्कत से परेशान होने वाले लड़कों की तादाद बेहद अधिक है। इस समस्या को लेकर पुरुष हमेशा चिंतित रहते हैं और उनके साथ पूरे घर वाले जूतों से आने वाली बदबू से परेशान रहते हैं। आज हम आपको इस तरह की समस्या से निजात दिलाने के कुछ टिप्स बता रहे हैं। जिनको अपनाकर आप बेहद आसानी से अपने जूतों की बदबू को दूर कर सकते हैं।

Image Source :https://www.youtube.com/

इसके लिए आपको अपने जूतों में रात भर टी बैग रखने होंगे। टी बैग आपके जूतों की नमी को सोख लेंगे। जिससे बदबू आना बंद हो जाएगी। वहीं, दूसरा उपाय यह है कि नीबू के छिलकों को आपको अपने जूतों में रात भर रखना होगा। नीबू के छिलकों के इस्तेमाल से भी जूतों की बदबू चली जाती है। इसके अलावा आप बेबी पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बेबी पाउडर को जूतों के अंदर डालकर जूतों को जिम लॉक बैग में डाल दें। जिसके बाद इसे फ्रीजर में दो घंटे के लिए रख दें। यह भी जूतों की दुर्गन्ध भगाने का एक कारगर उपाय है। इसके अलावा भी जूतों की बदबू को दूर करने के कई टिप्स हैं। जिसे हम वीडियो के माध्यम से आपको बता रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here