फलों से पाएं सुन्दर और दमकता चेहरा

0
335

सर्दियों में हमारी त्वचा रूखी और बेजान दिखने लगती है। फलों का फेस पर पैक या स्क्रबर के तौर पर उपयोग करके इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। हमारे घर में मौजूद फल जितने शरीर के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं, उतने ही असरदार हमारे चेहरे की सुंदरता के लिए भी होते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप सुन्दर, स्वस्थ और आकर्षक त्वचा पा सकते हैं।

इन फलों के इस्तेमाल से आपको मिलेगी दमकती त्वचा –

पपीता

1Image Source: http://onlyayurved.com/

पपीता ड्राई स्किन को मॉइस्चराइस्ड करके सॉफ्ट बनाता है। आप चाहें तो इसे सीधे ही चेहरे पर लगा कर फेस की मसाज कर सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो पपीते का उपयोग करके इसका फेस पैक भी बना सकती हैं। पपीते का फेसपैक बनाने के लिए इसमें एक चम्मच ग्लिसरीन, एक चम्मच मिल्क पाउडर व दो चम्मच पाइन एप्पल जूस डालें। 20 मिनट तक इस पैक को अपने चेहरे पर लगे रहने दें। इसके बाद अपना चेहरा पानी से धो लें। इसके प्रयोग से आपकी त्वचा फ्रेश और सुन्दर नज़र आएगी।

पीच मास्क

2Image Source: http://4.bp.blogspot.com/

साधारण भाषा में पीच का मतलब आड़ू होता है, जिसका सेवन करने या लगाने से चेहरा चमकदार और कोमल बनता है। पीच में विटामिन सी पाया जाता है, जो झुर्रियों से लड़ने में सहायक होता है। पीच का सेवन करने से त्वचा आकर्षक और चमकदार होती है। सफेद अंडे के साथ दही का पेस्ट बनाकर इसे चेहरे पर लगाया जाये तो इससे आपकी त्वचा में निखार आएगा और आप जवां दिखेंगे। इसमे 2-3 बूंदे नींबू का रस डालकर इसे चेहरे पर कुछ देर के लिए लगाएं। फिर चेहरा ठंडे पानी से धो लें। कुछ दिन ऐसा करने से मुंहासे तो ठीक होंगे ही, साथ ही चेहरे पर भी चमक आ जाएगी।

स्ट्रॉबैरी का नेचुरल स्क्रब

3Image Source: http://science-all.com/

रोज़ की दौड़ भाग भरी ज़िन्दगी में चेहरे की देखभाल करना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर त्वचा की देखभाल ना की जाए तो चेहरे पर प्रदूषण और धूल-मिट्टी का प्रभाव दिखने लगता है। इसलिए चेहरे की सफाई के लिए आप स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल स्क्रबर के तौर पर कर सकते हैं। इसमें प्राकृतिक एस्ट्रिजेंट होता है। इसे चेहरे पर लगाने के लिए पहले स्ट्रॉबेरी को अच्छे से पीस लें और चेहरे पर मसाज करें। 15 मिनट तक चेहरे को इस पेस्ट से स्क्रब करें। इसके बाद गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें। इससे आपकी त्वचा बिल्कुल साफ़ सुथरी और आकर्षक लगने लगेगी।

संतरे का स्क्रब

4Image Source: https://vallartasalads.files.wordpress.com/

संतरे का रस हो या संतरे का छिलका दोनों के ही फायदे एक समान हैं, क्योंकि इनमें बहुत सारे पोषक तत्व छिपे होते हैं। ये चेहरे के कील मुंहासों व धब्बों को जड़ से दूर करता है। संतरे के रस में 2 चम्मच दलिया और शहद मिलाकर चेहरे पर लगायें और 10 से 15 मिनट तक लगे रहने दें। चेहरे को धोने के बाद आपको इसके सही गुण का पता चल जायेगा। यह पिंपल की रोकथाम करने के साथ डेड स्‍किन भी साफ करता है और चेहरे के ब्‍लैकहेड्स को भी निकालता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here