यह पांच उपाय देंगे आपको आर्थिक समस्या का समाधान

0
457

जीवन में लगातार उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मनुष्य होगा जिसके जीवन में कोई परेशानी न आई हो। इस दुनिया में आपको बहुत कम ही लोग ऐसे मिलेंगे जो अपने जीवन से संतुष्ट हैं। जब भी किसी इंसान को कोई परेशानी घेरती है तो वह कुछ ऐसे उपायों को खोजने लगता है जिनसे उसकी परेशानी ख़त्म हो जाए। ऐसे ही कुछ आसान उपाय हम आपको बता रहे हैं, जिनसे आपकी आर्थिक समस्याएं ख़त्म हो जाएंगी।
एक उपाय तो यह है कि हम अपनी मेहनत से और स्वयं की समझदारी से इन समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें। दूसरा यह कि हम धार्मिक कर्म करें। हमें मिलने वाला हर दुख और सुख हमारे कर्मों का ही परिणाम है। इसलिए यदि पुण्य कर्म किए जाएं तो दुख का समय जल्दी निकल जाता है। शास्त्रों में पांच जीव ऐसे बताए गए हैं, जिन्हें खाना खिलाने से हमारे जीवन की सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

गाय को खिलाएं रोटी-
यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से गाय को रोटी या हरी घास खिलाए तो उस व्यक्ति के जीवन में बहुत से परिवर्तन आते हैं। जल्द ही उसके जीवन से सारी समस्याएं दूर होती हैं। उस व्यक्ति की कुंडली के क्रूर गृह भी शांत हो जाते हैं। असल में गाय के अंदर 33 कोटि देवताओं का निवास माना जाता है। वैसे भी गाय को पूज्य और पवित्र माना जाता है। इसी वजह से गाय की सेवा करने वाले व्यक्ति को सभी सुख प्राप्त होते हैं व उसके घर में स्थिर लक्ष्मी का निवास होता है।

cowImage Source: http://www.pghardy.net/

पक्षियों को अनाज के दाने खिलाएं-
पक्षियों को अनाज के दाने डालने पर आर्थिक मामलों में विशेष लाभ होता है। व्यवसाय करने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से हर रोज पक्षियों को दाना अवश्य डालना चाहिए। ऐसा करने पर व्यवसाय में बढ़ोतरी होती रहती है। साथ ही आर्थिक समस्या दूर होती है।

Bird eating foodImage Source: http://sfcitizen.com/

दुश्मनों का भय दूर करने के लिए यह उपाय करें-
यदि कोई व्यक्ति दुश्मनों से परेशान है और उनका भय हमेशा ही सताता रहता है तो कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए। नियमित रूप से जो व्यक्ति कुत्ते को रोटी खिलाता है उसे दुश्मनों का भय कभी सताता नहीं है। कुत्ते को रोटी खिलाने से शनि के दोष भी शांत होते हैं।

dogImage Source: mhttp://photos1.blogger.com/

कर्ज से मुक्ति चाहिए तो यह उपाय करें-
कर्ज से परेशान लोग हर रोज चीटियों को शक्कर और आटा डालें। ऐसा करने पर कर्ज की समाप्ति जल्दी हो जाती है। धन संबंधी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं।

black ants eating sugarImage Source: http://cdn.orkin.com/

संपत्ति के मामलों में सफलता के लिए-
जिन लोगों की पुरानी संपत्ति उनके हाथ से निकल गई है या कोई मूल्यवान वस्तु खो गई है तो प्रतिदिन मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाना चाहिए। ऐसा करने पर लाभ होता है। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने पर ऐसे योग बनते हैं कि आपकी पुरानी
संपत्ति पुन: आपको मिल सकती है।

Giving Food For FishImage Source: http://media-cdn.tripadvisor.com/

इन पांचों जीवों को जो भी व्यक्ति खाना खिलाता है उसके सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here