मोदी को मलेशिया में दिखा भारत का स्वरूप

0
360

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मलेशिया की राजधानी कुआलांलपुर पहुंचे। इस अवसर पर मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक ने मोदी के साथ गले मिलकर उनका स्वागत किया। जिसके बाद मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

modi In Malaysia3Image Source:  http://www.thehindu.com/

इस दौरान प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय मुद्दों पर बोलते हुए कहा कि दोनों देश आपस में सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही आज के विश्व में फैले आतंकवाद का किसी धर्म से कोई लेना देना नहीं है। इसको जड़ से उखाड़ने के लिए सभी देशों को एकजुट होना पड़ेगा। इसके अलावा मोदी ने दोनों देशों के संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि व्यापार और निवेश को और बढ़ाया जा सकता है। विश्व में इनफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में मलेशिया की अलग पहचान है।

modi In MalaysiaImage Source:  http://images.indianexpress.com/

इसके अलावा देश में बढ़ती असहिष्णुता के सवालों का भारतीय पीएम ने जवाब देते हुए कहा कि विविधता ही हिन्दुस्तान की ताकत है। सरकार हर किसी के अधिकारों की रक्षा करती है। साथ ही उन्होंने कहा कि मलेशिया का भारत से पुराना नाता है, क्योंकि यहां के लोग कई वर्षों पहले ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में शामिल हुए थे। इसलिए दोनों देश साइबर सुरक्षा व अन्य सुरक्षा के मामलों में साझा कार्यक्रम बनाएंगे और सफलता से साथ उसे निभाएंगे। मलेशिया में रहने वालों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का साथ दिया था और आजाद हिंद फौज में भर्ती हुए थे।

modi In MalaysiaImage Source: http://www.newsroompost.com/

सुरक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के सहयोग को लेकर उन्होंने कहा कि दोनों देश साझा अभ्यास को और आगे बढ़ाने के लिए सहमत हुए हैं। पीएम ने कहा कि इस देश में एक छोटे भारत की झलक दिखती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here