इस मुर्गे ने ली ढाई वर्ष के बच्चे की जान, खौफ में बच्चे नहीं निकल पा रहें घर के बाहर

0
731
मुर्गा

 

आपने कई ऐसे लोगों के बारे में पढ़ा ही होगा जिन्होंने कई अन्य लोगों की जान ले ली हो पर क्या आप जानते हैं कि हाल ही में एक “कातिल मुर्गा” भी सामने आया है, जिसने एक बच्चे की जान ले ली है। जी हां, आज हम आपको एक ऐसे मुर्गे के बारे में जानकारी दे रहें हैं जिसने एक बच्चे की जान की जान ले ली है। इस मुर्गे को लोग कातिल मुर्गा कह रहें हैं। आलम यह है कि अब बच्चे इस मुर्गे के खौफ से अपने घर से बाहर तक निकल नहीं पा रहें हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं इस मुर्गे के बारे में।

मुर्गाImage Source:

सबसे पहले हम यह बता दें कि यह घटना सामने आई है उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से 60 किमी दूर स्थित खुशहालीपुर गांव से। इस गांव में महकार सिंह अपनी पत्नी तथा 3 बच्चों के साथ में रहते हैं। एक दिन महकार सिंह घर से बाहर गए हुए थे और घर में सिर्फ पत्नी तथा उनके 3 बच्चे ही थे। महकार सिंह की पत्नी ने बताया कि उनके बाहर जाते ही वे काम में व्यस्त हो गई थी और इतने में ही उनका ढाई वर्ष का बच्चे खेलता हुआ पड़ोसी के घर चला गया। पड़ोसी ने अपने घर में मुर्गे पाल रखें हैं और एक मुर्गा इस ढाई वर्ष के बच्चे के पास में अपने पिंजड़े से बाहर निकल कर आ गया। इस मुर्गे ने बच्चे के सिर पर कई बार अपनी चोंच मारी, जिसके कारण बच्चा रो पड़ा। बच्चे की आवाज सुनकर उसकी मां बच्चे के पास गई तथा उसने देखा की बच्चे के सिर से खून निकल रहा है और बच्चा बेहोश है। बच्चे को देख कर उसको तुरंत छुटमलपुर के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया। हॉस्पिटल में बच्चे के इलाज के कुछ देर बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। अब महकार सिंह और उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है और बच्चे को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक किसी के खिलाफ पुलिस में तहरीर नहीं दी गई और मुर्गे को कातिल नहीं माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here