घर के मुख्य दरवाजे पर रखें ये चीज, तो चमक जाएगी आपकी भी किस्मत

0
407

वास्तु शास्त्र में घर या दुकान का सबसे खास हिस्सा इनका मुख्य दरवाजा माना जाता है। इनका असर दिशा के प्रभाव के आधार पर हमारे जीवन में पड़ता है। इसके साथ ही उस स्थान पर रखी या लगाई जानें वाली चीजें भी हमारे जीवन पर विशेष असर डालने का काम करती है। यदि दिशानुसार आपके घर या दुकान के मुख्य द्वार पर सिर्फ1 खास चीज को लगा दी जाए, तो इसका असर घर पर रहने वाले सदस्यों को उनके बिजनेस के साथ ही पढ़ाई में भी कई सुनहरे अवसर प्रदान करने में मदद करता है। तो जानें इस खास चीज के बारे में जिससे बदल सकता है आपका दुर्भाग्य…

house door1Image Source:

1.पूर्व दिशा
यदि आपके घर का मुख्य द्वार पूर्व दिशा में है तो उस जगह पर हरे या नीले रंग की वस्तु रखने से आपका दुर्भागय खत्म होने लगता है।

2. दक्षिण दिशा
यदि आपके घर का मुख्य दरवाजा दक्षिण दिशा पर बना है तो इस स्थान पर आप बैंगनी, लाल या केसरिया रंग की वस्तु रखने से इसका असर काफी अच्छा देखने को मिलेगा, क्योंकि इस स्थान पर इस रंग की वस्तु लगाना काफी शुभ परिणाम देती है।

3. उत्तर दिशा
यदि आपके घर का मुख्य द्वारा उत्तर दिशा पर है तो इस स्थान पर पीले रंग की वस्तु लगाना शुभकारी मानी जाती है। इस स्थान पर पीले रंग की वस्तु रखना काफी शुभ माना जाता है।

4. पश्चिम दिशा
इस दिशा में पर बने मेन गेट पर सुनहरे या सफेद रंग की वस्तु को रखना काफी शुभ माना जाता है। ये हमारे भाग्य को बढ़ाने का काम करती है। इससे घर पर हमेशा बरकत बनी रहती है।

5. उत्तर-पूर्व दिशा
इस दिशा पर बने मुख्य द्वार पर हल्के नीले,सुनहरे या काले रंग की किसी वस्तु को रखने से काफी अच्छे परिणाम प्राप्त होते है।

6. उत्तर-पश्चिम दिशा
इस दिशा पर बने मुख्य द्वार में गुलाबी रंग की वस्तु रखना या लगाना काफी शुभ माना जाता है।

7. दक्षिण-पूर्व दिशा
यदि आपके घर का मुख्य दरवाजा दक्षिण-पूर्व दिशा में बनाया गया है, तो इस दिशा में आप पीले या आसमानी रंग की की वस्तु लगाएं।

8. दक्षिण-पश्चिम दिशा
यदि आपके घर का मुख्य दरवाजा दक्षिण-पश्चिम दिशा में बनाया गया है, तो इस दिशा में आप नारंगी रंग की वस्तु ही लगाएं। इससे आपका भाग्य में वृद्धि होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here