यहां आधी रात को छिपता है सूरज और 40 मिनट बाद फिर हो जाती है सुबह

0
574

नॉर्वे यूरोपिय महाद्वीप में बसा एक ऐसा है देश है जो दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में गिना जाता है। यहां के लोगों का रहन-सहन हर देशों से अजीब है क्योंकि प्रकृति के कई नियम भी यहां पर बेअसर हो जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जगह की रात केवन कुछ पल के लिए ही होती है, क्योंकि यहां पर देर रात 12 बजकर 43 मिनट पर सूरज डूबता है और कुछ समय के बाद ही सूरज दोबारा उगने लगता है। सूर्य के निकलते ही पक्षी चहचहानें लगते है। सूरज के मात्र कुछ क्षण के डूबने वाला नजारा सिर्फ नार्वे देश मे ही देखने को मिलता है। इस कारण इस देश को लोग ‘कंट्री ऑफ मिडनाइट सन’ के नाम से भी जानते हैं।

Sun sets at midnight1Image Source:

ढाई महीने तक अस्त नहीं होता सूरज
वैसे तो नॉर्वे की खूबसूरती की चर्चा हर देशों में होती है, वहीं इस देश के लोग अन्य देशों के लोगों से ज्यादा अमीर होते है। इसके अलावा यहां के लोगों का रहन-सहन अन्य लोगों से काफी अलग होने के कारण ये काफी स्वस्थ होते है। यहां के लोग हेल्दी खाना ही पसंद करते हैं। यह देश आर्किटिक सर्कल के अंदर आता है। यहां जिस तरह से सूर्य जल्द ही निकल जाता है, वहीं हैरानी वाली बात यह भी है कि इस जगह पर कुछ विशेष समय पर सूर्य ढाई महिनों तक अस्त ही नहीं होता। इस अचंभित करने वाले नजारे को आप वहां जाकर देख भी सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here