भगवान शिव ने दिए हैं मृत्यु के ये गुप्त संकेत, जानें इनके बारे में

-

मृत्यु एक अटल सत्य है, पर यह कब आएगी इसके बारे में स्वयं भगवान शिव ने कुछ संकेत दिए हैं। जी हां, जैसा की आप जानते ही हैं कि भगवान शिव को मृत्यु का अधिपति देव भी कहा जाता है, तो मृत्यु के संबंध में उनसे ज्यादा भला कोई कैसे जान सकता है। भगवान शिव ने शिव महापुराण में मृत्यु के संबंध में कुछ गुप्त संकेत भी बताये हैं जिनके सहारे कोई भी साधारण मानव मृत्यु के बारे में सहज पता लगा सकता है, तो आइये जानते हैं इन गुप्त संकेतों के बारे में।

These hidden signs given by lord shivaimage source:

1 – यदि किसी मानव को सूर्य या चन्द्रमा के पास में लाल अथवा काला घेरा दिखाई देता हो तो समझ लेना चाहिए कि उसकी मृत्यु महज 15 दिन में होने वाली है।

2 – यदि की इंसान का तालू सूख जाए या उसका बांया हाथ कई दिन तक फड़कता रहें, तो यह समझ लेना चाहिए कि उस मानव की मृत्यु 1 महीने में होने वाली है।

3 – यदि किसी मानव को दिशाएं घूमती हुई दिखाई पड़े या रात को उस मानव को चन्द्रमा अथवा तारे सही से दिखाई न पड़ें, तब उसकी मृत्यु में महज 30 दिन रह जाते हैं।

These hidden signs given by lord shivaimage source:

4 – यदि किसी मानव को अचानक से नीली मक्खियां घेर लें, तो समझ जाना चाहिए कि उसकी मृत्यु को महज एक माह ही बचा है।

5 – यदि किसी मानव को सूरज तथा चन्द्रमा काले रंग का नजर आने लगे तो उसकी मौत महज 6 महीने में होने वाली होती है।

6 – यदि किसी मानव का शरीर पीला या सफेद पड़ने लगे या फिर उसके शरीर पर लाल निशान दिखाई पड़ने लगे, तब समझ जाना चाहिए कि उसकी मौत 6 माह में होने वाली है।

7 – यदि किसी मानव को घी, तेल, शीशे तथा पानी में अपनी परछाई दिखाई न पड़ें, तो उसकी मौत के महज 6 माह ही शेष रह जाते हैं।
इस प्रकार से इन संकेतों के आधार पर हम किसी भी व्यक्ति की मौत की गणना कर सकते हैं, पर किसी की मौत की जानकारी उसे नहीं बतानी चाहिए ऐसा भारतीय ज्योतिष का मत है।

shrikant vishnoi
shrikant vishnoihttp://wahgazab.com
किसी भी लेखक का संसार उसके विचार होते है, जिन्हे वो कागज़ पर कलम के माध्यम से प्रगट करता है। मुझे पढ़ना ही मुझे जानना है। श्री= [प्रेम,शांति, ऐश्वर्यता]

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments