अनोखा जीव – अमेरिकी समुद्र तट पर मिला रहस्यमयी जीव

0
525
A mysterious creature found on the american sea shore

 

हाल ही में समुद्र तट पर एक जीव मिला है, पर अभी तक कोई यह नहीं जान पाया है कि असल में यह है क्या, कई लोग इसको एलियन बता रहें हैं तो कई इसको समुद्री जीव बता रहें हैं यानि अभी तक साफ़ नहीं हो पाया है कि असल में यह जीव आखिर है क्या।

आपको बता दें की इससे पहले भी समुद्री तट पर कई ऐसे जीव पाए गए हैं जिनको देख कर वैज्ञानिक लोग तक हैरान हो गए थे, क्योंकि इस जीवों को पहले कभी नहीं देखा गया है। इसी क्रम में अब यह जीव समुद्री तट पर मिला है जिसको लोग नहीं पहचान पा रहें हैं और लोग इसको देखकर अपने अलग-अलग विचार रख रहें हैं, आइए अब आपको बताते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

A mysterious creature found on the american sea shoreimage source:

आपको सबसे पहले हम बता दें कि यह जीव अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में स्थित मालिबू के Leo Carrillo Beach के किनारे मिला है। यह जीव अधमरी अवस्था में है। अभी तक इस जीव के बारे में लोग सिर्फ अनुमान ही लगा रहें हैं। इस जीव के शरीर पर दो बड़ी गांठे हैं जो कि शरीर के अलग-अलग हिस्सों की ओर जा रही हैं।

Reddit पर इस जीव की तस्वीर एक शख्स ने डाल कर बताया कि इस जीव का वजन करीब 7 पौंड है और इसकी चौड़ाई लगभग 5 फिट की है। इस जीव को देखने पर इसका चेहरा तथा आंखे सही से दिखाई नहीं पड़ रही थी, इसलिए लोग इसको पहचान नहीं पा रहें हैं। सोशल मीडिया पर भी इस जीव की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

Reddit पर एक शख्स ने इस अनोखे जीव के रहस्य को सुलझा लिया है। इस शख्स का कहना है कि यह जीव असल में Sea Hare है। आपको हम बता दें कि Sea Slug की एक समुद्री प्रजाति Sea Hare भी है, जो कि अमेरिका के वेस्ट कोस्ट में मिलती है, पर अभी तक इस जीव के Sea Hare होने की कोई पुष्टि नहीं की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here