इस सिपाही को नहीं भायी प्रोफेसर पत्नी, वेश्या बनने के लिए करता था प्रताड़ित

0
385

देश के सिपाही, जिनके कंधो पर भारत माता की रक्षा का जिम्मा है। जो सेना में भर्ती होने पर सबसे पहले अपने तन-मन से देश की रक्षा करने की सौंगध खाते हैं। वहीं आज हम आपको देश के एक ऐसे सिपाही की ऐसी कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको सुनने के बाद आपके पैरों तले ज़मीन खिसक जाएगी। मामला पंजाब के मोगा का है। जहां पर एक सिपाही को एक अजीब तरह का भूत सवार हो गया है। आपको जानकर हैरानी होगी की उसकी पत्नी पेशे से प्रोफेसर है लेकिन इस सिपाही को अपनी ये प्रोफेसर पत्नी नहीं भा रही है। वह अपनी पत्नी को वेश्या बनाना चाहता है। जिसके चलते उसकी प्रोफेसर पत्नी अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भटकते हुए अपने मायके खंडवा पहुंच गई।

khandwa_220516_3vc_1Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

लेकिन मामला यहीं नहीं थमा। आपको जानकर हैरानी होगी कि अपनी पत्नी का पीछा करते हुए उसका सिपाही पति भी अपने साथियों के साथ लोडेड गन लेकर खंडवा आ धमका। जिसके बाद उन्होंने वहां पर काफी हंगामा भी किया। जिसके बाद महिला और उसके परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत कर दी और पुलिस ने सिपाही पति को उसके अन्य साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित महिला इंजीनियंरिग कॉलेज में प्रोफेसर है। जिसकी शादी 22 अप्रैल 2016 को सोनू कुमार सैनी से सभी रीति रिवाजों के साथ हुई थी। जिसके बाद से ही उसका पति उस पर पैसों के लिए दबाव बनाने लगा लेकिन अपने मायके की हालत से अच्छे से वाकिफ इस महिला ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की। जिस पर वह नहीं माना। जिसके बाद वह अपनी पत्नी को बेचने के लिए एक झुग्गी बस्ती में भी ले गया। महिला प्रोफेसर वहां से बचकर निकलने में कामयाब हुई और अपने मायके पहुंची लेकिन उसका पति वहां भी पिस्टल और साथियों के साथ आ धमका।

khandwa_220516_4vc_1Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

बहरहाल पुलिस ने उसके आरोपी पति से ऑल इंडिया लाइसेंसी पिस्टल को बरामद कर जब्त कर लिया है। उसके पति का कहना है की वह यहां समझौता करने के लिए आया था। पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला है की ये सिपाही पांच दिन के लिए छुट्टी पर आया हुआ था। वहीं 498 ए का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here