अनार खाएं और पाएं अच्छी सेहत

0
356

अनार में कई औषधीय गुण हैं। इसके सेवन से ना सिर्फ स्वास्थ्य को लाभ पहुंचता है बल्कि यह चेहरे की सुंदरता को भी बढ़ाता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अनार का सेवन करना चाहिए। अनेकों स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभों के कारण अनार खाने की सलाह दी जाती है। यह एक ऐसा फल है जो आपके शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है।

किसी के बीमार होने पर डॉक्टर द्वारा भी रोगी को अनार खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अनार के कई और स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ हैं, जो इस प्रकार हैं–

1Image Source: http://www.stylishwalks.com/

रोज़ाना अनार का जूस पीने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।
अनार का सेवन करने वालों में फेफड़ों का कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना काफी कम होती है।
अनार खाने से हार्ट अटैक व स्ट्रोक का ख़तरा भी काफी कम हो जाता है।
अनार खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है।
अनार खाने से शरीर में खून बढ़ता है। इस वजह से एनीमिया के उपचार में यह काफी असरदार है।
अनार खाने से प्रोस्टेट कैंसर की संभावना भी घट जाती है।
गर्मियों के मौसम में बाकी स्वास्थ्यवर्धक चीज़ों के साथ अनार भी जरूर खाएं। इससे डाइजेशन सम्बन्धी समस्याएं भी ठीक होती हैं।
रोज़ाना अनार खाने से धमनियां भी सही से काम करती हैं।
अनार खाने से त्वचा ग्लो करने लगती है। इसलिए चेहरे की ख़ूबसूरती के लिए के लिए अनार का जूस पीना चाहिए।
अनार के सेवन से त्वचा में निखार आता है इसलिए स्वस्थ त्वचा के लिए भी आप अनार के जूस का सेवन कर सकते हैं।
अनार के सेवन से दांत सम्बन्धी परेशानियों से भी आराम मिलता है।
गर्भवती महिलाओं को अनार का जूस पीना चाहिए, इससे बच्चा स्वस्थ पैदा होता है।
अनार का सेवन अल्जाइमर नाम की बीमारी में असरदार है। यह बीमारी अधिकतर बुजुर्गों को होती है, इसमें व्यक्ति छोटी-छोटी बातों को भूलने लगता है।

pomegranate2Image Source: http://www.myjewishlearning.com/

अच्छे स्वास्थ्य के लिए फल कितने लाभदायक हैं यह बात हम सब जानते हैं, लेकिन अनार एक ऐसा फल है जिसमें शरीर को स्वस्थ और निरोग रखने के कई गुण विद्यमान हैं। शरीर को फिट रखने में अनार का जूस काफी लाभदायक है। साथ ही इससे वजन भी कम होता है। इसलिए अनार को अपने आहार में जरूर शामिल करें। इसके सेवन से पेट की चर्बी घटती है। अनार के जूस में कई स्वास्थ्य सम्बन्धी गुण हैं। मुख्य तौर पर अनार में विटामिन ए, ई, सी, एंटी ऑक्सीडेंट और फोलिक एसिड पाए जाते हैं। इसलिए रोज़ाना अनार का सेवन करें या फिर रोज़ एक गिलास अनार का जूस पिएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here