पाक ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

0
363

पाकिस्तान ने फिर से संघर्षविराम का उल्लंघन कर जम्मू के सांबा जिले में मोर्टार गोले दागे और फायरिंग की। इस गोलीबारी में एक नागरिक व तीन मवेशियों की मौत हो गई तथा चार लोग घायल हो गए हैं। गोलीबारी में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया हैं, परन्तु घायलों की गंभीर हालत होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जम्मू के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

इस घटना को लेकर जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान को इसका परिणाम भुगतना होगा। निर्मल सिंह ने यह भी बताया है कि यह फायरिंग तब हुई जब सभी लोग सीमा पर बाड़ लगाने का काम कर रहे थे। हाल के दिनों में संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। केवल अगस्त महीने पर ही नजर डालें तो पकिस्तान ने 60 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here