इन आदतों के कारण जल्दी आती है मौत, जानें इनके बारे में

0
523
मौत

धर्मग्रंथ भले ही प्राचीनकाल की देन हैं लेकिन आज भी वे हमारे जीवन के लिए उतने ही उपयोगी हैं जितने पूर्व काल के लोगों के लिए थे। ये ग्रंथ हमें वह मार्ग दिखाते हैं। जिनके कारण हम लोग अपने जीवन की सभी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। आज के समय में भले ही विज्ञान के पास समस्याओं का निदान है लेकिन फिर भी समस्याओं का आना बंद नहीं होता। आप सभी जानते हैं कि मानव का जीवन आज सुख सुविधाओं से भरपूर है लेकिन फिर भी उसकी औसत आयु कम हो गई है। हमारे धर्मग्रंथों में इसका कारण हमारी बिगड़ी आदतें तथा बदली जीवन शैली को बताया गया है। इस प्रकार की कुछ आदतें हमारे धर्मग्रंथों में बताई गई हैं जिनके कारण मानव की उम्र कम हो गई है। आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में।

1- धर्म तथा सत्य के साथ चलें

धर्म तथा सत्य के साथ चलें Image source:

महाभारत ग्रंथ के अनुशासन पर्व में इस बात का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि जो लोग मानव धर्म की नीतियों का उल्लंघन करता है उनकी आयु कम होती है। दूसरी और जो व्यक्ति पूर्णतः धार्मिक मार्ग से जीवन जीते हैं तथा सत्य के संग रहते हैं वे लंबी आयु का आनंद भोगते हैं।

2- आदतों को सुधारें

आदतों को सुधारें Image source:

व्यक्ति की आदत भी उसकी आयु पर प्रभाव डालती हैं, जो व्यक्ति गंदा रहता है तथा नाखून चबाता है। उसकी आयु कम होती जाती है। इसके अलावा शास्त्र यह भी कहते हैं कि जो व्यक्ति आकाश में चढ़े सूरज को देखता है। उसकी आयु जल्दी ही कम हो जाती है और वह जल्दी ही मौत को प्यारा हो जाता है।

3- पढ़ाई करते समय न खाएं

 पढ़ाई करते समय न खाएं Image source:

महाभारत ग्रंथ का अनुशासन पर्व यह भी बताता है कि यदि व्यक्ति कुछ पढ़ रहा है अथवा पढ़ाई सम्बंधित कोई कार्य कर रहा है तो उस समय उसको कुछ खाना पीना नहीं चाहिए। ऐसा करने पर यमराज नाराज हो जाते हैं। इसके अलावा यदि आप भोजन कर रहें हैं तो भोजन को बीच में छोड़ कर कभी न उठे। ऐसा करने से मानव की आयु कम हो जाती है।

4- विशेष बातें

विशेष बातें Image source:

शास्त्र यह भी बताते हैं कि शनिवार तथा मंगलवार के दिन आप कभी भी बाल न कटायें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी आयु कम हो जाती है। इसके अलावा जब कभी आप सोएं तो घर के मुख्य दरवाजे की और पैर करके न सोएं। ऐसा करने से यमराज नाराज होते हैं। आप यह भी याद रखें कि सूर्योदय तथा सूर्यास्त के समय नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने वाले की उम्र कम हो जाती है। यदि आप इन चीजों को ध्यान रख कर ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे तो आप अपनी पूरी उम्र का आनंद ले सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here